{"_id":"60e5fbec8ebc3e3bb07effd6","slug":"forest-guard-post-in-sirmaur-nahan-news-sml3761698199","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में वन रक्षकों के भरे जाएंगे 13 पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में वन रक्षकों के भरे जाएंगे 13 पद
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में वन रक्षकों के 13 पद भरे जाने की कवायद शुरू हो गई है। यह सभी पद अनुबंध के आधार पर भरे जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 19 अगस्त निर्धारित की गई है। वन विभाग सिरमौर की अरण्यपाल सरिता द्विवेदी ने बताया कि 13 पदों में से 01 पद सामान्य श्रेणी, 6 पद भूतपूर्व सैनिक, 3 पद आईआरडीपी, 01 पद हिमाचल गृह रक्षक, 01 पद स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए, 01 प्रतिष्ठित खिलाड़ी के लिए आरक्षित रहेंगे।
सरिता द्विवेदी ने बताया कि वन रक्षकों के पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी जरूरी है। अनुसूचित जाति जनजाति और अन्य पिछड़ा जाति के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट होगी। उन्होंने बताया कि पुरुष अभ्यर्थी की लंबाई 165 सेंटीमीटर, महिला अभ्यर्थी की लंबाई 150 सेंटीमीटर से अधिक होनी चाहिए। अनुसूचित जनजाति के आवेदकों को लंबाई में 5 सेंटीमीटर व छाती के माप में 4 सेंटीमीटर की छूट होगी। इसके अतिरिक्त आवेदन करते समय आवेदक का नाम प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।
आवेदक किसी मान्यता प्राप्त स्कूल बोर्ड व विश्वविद्यालय से 12वीें पास होना चाहिए और पिछड़ी जाति आईआरडीपी और ईडब्लूयूसी प्रमाण पत्र आवेदन तिथि को वैध होना चाहिए। उन्होंने बताया कि वन रक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में तीन परीक्षण होंगे जिसके प्रथम चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षण में 100 और 800 मीटर की दौड़, ऊंची और लंबी कूद का परीक्षण लिया जाएगा। शारीरिक दक्षता में उत्तीर्ण अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा का अवसर दिया जाएगा। लिखित परीक्षा के परिणामों पर आधारित योग्यता सूची के अनुसार उम्मीदवारों को अंतिम मूल्यांकन के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शारीरिक दक्षता के लिए कोई अंक नहीं होगा जबकि शारीरिक दक्षता परीक्षण में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के 85 और मूल्यांकन मापदंड में 15 अंकों में से प्राप्त अंकों के आधार पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अरण्यपाल नाहन वन वृत्त के कार्यालय दूरभाष नंबर 01702-222489, 01702-224824 पर संपर्क किया जा सकता है।