{"_id":"69b3f847192952e54702a0c6","slug":"food-processing-tips-for-women-nahan-news-c-177-1-ssml1028-173940-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बनकला पंचायत में महिलाएं सीख रहीं स्वादिष्ट व्यंजन बनाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बनकला पंचायत में महिलाएं सीख रहीं स्वादिष्ट व्यंजन बनाना
विज्ञापन
बनकला पंचायत में फूड बनाने का प्रशिक्षण लेती महिलाएं। संवाद
सचित्र--
-यूकोआरसेटी की ओर आयोजित किया जा रहा फास्ट फूड प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन की बनकला पंचायत में इन दिनों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम परवान चढ़ रही है। यूको बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूको आरसेटी) नाहन की ओर से यहां आयोजित फास्ट फूड मेकिंग प्रशिक्षण शिविर स्थानीय महिलाओं के लिए उम्मीद की नई किरण लेकर आया है।
शिविर में प्रशिक्षिका गुरप्यारी प्रतिभागियों को फास्ट फूड के विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के गुर सिखा रहीं हैं। बैच समन्वयक मनीषा की देखरेख में चल रहे इस विशेष सत्र में निदेशक मंजीत ने प्रशिक्षार्थियों को आधुनिक बाजार की चुनौतियों के लिए तैयार किया।
संस्थान के निदेशक मंजीत ने डिजिटल इंडिया के दौर में डिजिटल मार्केटिंग के महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि कैसे एक छोटा उद्यमी सोशल मीडिया के जरिए अपने उत्पाद को घर-घर पहुंचा सकता है। इसके साथ ही, वित्तीय समावेशन और बैंकिंग सेवाओं की बारीकियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
-- -- संवाद