फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   food inspector team chek 20 shops in ponta sahib and fine 3500 rupees to shopkeeper in illegale plastic use

पांवटा मुख्य बाजार में खाद्य निरीक्षक की दबिश से हड़कंप

Mon, 20 Jun 2022 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
food inspector team chek 20 shops in ponta sahib and fine 3500 rupees to shopkeeper in  illegale plastic use
पांवटा में प्रतिबंधित पालिथीन के प्रयोग पर निरीक्षण के बाद कार्रवाई करते खाद्य आपूर्ति निगम के ? - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा उपमंडल में खाद्य विभाग ने सोमवार को कई दुकानों पर छापामारी की। विभाग की टीम ने पांवटा साहिब में 20 दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई दुकानदारों के चालान भी काटे गए। विभाग की इस सख्त कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने सोमवार को पांवटा बाजार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 20 दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन और व्यावसायिक स्थल पर प्रयोग किये जाने वाले घरेलू सिलिंडर की जांच की। इस दौरान दो दुकानों से प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त किए गए।
विज्ञापन

अधिकारी ने मौके पर ही दुकानदारों से 3500 रुपये का जुर्माना वसूला। इसके अतिरिक्त छह दुकानों से आठ घरेलू सिलिंडर जब्त किए गए। इनका उपयोग व्यावसायिक स्थलों पर किया जा रहा था। इन सभी दुकानदारों को एसडीएम पांवटा के माध्यम से कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की पुष्टि करते हुए खाद्य विभाग के निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि जिला खाद्य अधिकारी के आदेशों के बाद शहर में अब नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम ने 3500 का जुर्माना भी वसूला है। यह कार्रवाई लंबे समय तक जारी रहेगी। उन्होंने दुकानदारों से आग्रह किया है कि नियमों का उल्लंघन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed