Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   food department action on sweet shop

Sirmour News: ददाहू में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 30 किलो रंगीन मिठाई नष्ट करवाई

Tue, 03 Nov 2026 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
food department action on sweet shop
-त्योहारी सीजन के मद्देनजर विभाग ने किया 25 दुकानों का औचक निरीक्षण
विज्ञापन

-मिठाई विक्रेताओं को शुद्धता और साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को विभाग की टीम ने ददाहू बाजार में औचक निरीक्षण कर करीब 25 दुकानों की जांच की। इस दौरान रंगयुक्त करीब 30 किलो मिठाई को मौके पर ही नष्ट करवाया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अरुण चौहान के नेतृत्व में टीम ने बाजार की मिठाई, खाद्य पदार्थ और किराना दुकानों का बारी-बारी से निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। विशेष रूप से हलवाइयों और मिठाई विक्रेताओं को मिठाइयों में मिलावटी एवं हानिकारक रंगों का इस्तेमाल न करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त अरुण चौहान ने बताया कि त्योहारी सीजन में मिठाइयों को आकर्षक दिखाने के लिए कई बार उनमें खाद्य रंगों का जरूरत से अधिक इस्तेमाल किया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। उन्होंने दुकानदारों को मिठाइयां तैयार करने और बेचने के दौरान शुद्धता व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने को कहा। साथ ही एक्सपायरी डेट का खाद्य सामान दुकानों में न रखने और उसे तुरंत हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय टीम ने बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों से भी अपील की कि वे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता परखने के बाद ही सामान खरीदें। निरीक्षण के दौरान विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed