{"_id":"6a4ce136ac0908dce70e6165","slug":"folk-media-prachar-abhiyaan-in-sirmaur-nahan-news-c-177-1-nhn1002-182794-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सिरमौर की 18 पंचायतों में 9 जुलाई से गूंजेंगे लोकगीत और नुक्कड़ नाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सिरमौर की 18 पंचायतों में 9 जुलाई से गूंजेंगे लोकगीत और नुक्कड़ नाटक
विज्ञापन
-विशेष फोक मीडिया अभियान होगा शुरू, सरकारी योजनाओं की देंगे जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से प्रदेश सरकार की अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिला सिरमौर में 9 जुलाई से विशेष फोक मीडिया प्रचार अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के तहत जिले के सभी आठ विकास खंडों की 18 अनुसूचित जाति बाहुल्य पंचायतों में लोक कलाकार गीत-संगीत, नुक्कड़ नाटक और स्थानीय बोली के माध्यम से लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।
जिला लोक संपर्क अधिकारी ममता नेगी ने बताया कि 9 जुलाई को विकास खंड संगड़ाह की ग्राम पंचायत चोकर और शामरा में कार्यक्रम होंगे। 10 जुलाई को विकास खंड शिलाई की अजरौली और शखौली पंचायतों में और 11 जुलाई को हलां और नैनीधार में आयोजन किया जाएगा। 12 जुलाई को विकास खंड राजगढ़ की दीदग और ठोड़निवाड़ के साथ-साथ विकास खंड पच्छाद की वासनी और चमेंजी पंचायतों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि 13 जुलाई को विकास खंड ददाहू की कटाह शीतला और महीपुर पंचायतों में अभियान पहुंचेगा। 14 जुलाई को विकास खंड नाहन की बनकला और सतीवाला, 15 जुलाई को विकास खंड पांवटा साहिब की शिवपुर और निहालगढ़ और 16 जुलाई को विकास खंड कमरऊ की सतौन और पोका पंचायतों में फोक मीडिया दलों की ओर से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।-- -- -- --
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से प्रदेश सरकार की अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिला सिरमौर में 9 जुलाई से विशेष फोक मीडिया प्रचार अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के तहत जिले के सभी आठ विकास खंडों की 18 अनुसूचित जाति बाहुल्य पंचायतों में लोक कलाकार गीत-संगीत, नुक्कड़ नाटक और स्थानीय बोली के माध्यम से लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।
जिला लोक संपर्क अधिकारी ममता नेगी ने बताया कि 9 जुलाई को विकास खंड संगड़ाह की ग्राम पंचायत चोकर और शामरा में कार्यक्रम होंगे। 10 जुलाई को विकास खंड शिलाई की अजरौली और शखौली पंचायतों में और 11 जुलाई को हलां और नैनीधार में आयोजन किया जाएगा। 12 जुलाई को विकास खंड राजगढ़ की दीदग और ठोड़निवाड़ के साथ-साथ विकास खंड पच्छाद की वासनी और चमेंजी पंचायतों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 13 जुलाई को विकास खंड ददाहू की कटाह शीतला और महीपुर पंचायतों में अभियान पहुंचेगा। 14 जुलाई को विकास खंड नाहन की बनकला और सतीवाला, 15 जुलाई को विकास खंड पांवटा साहिब की शिवपुर और निहालगढ़ और 16 जुलाई को विकास खंड कमरऊ की सतौन और पोका पंचायतों में फोक मीडिया दलों की ओर से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन