फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   five new parking will be built in nahan

नगर परिषद नाहन में बनाएगी नए पांच पार्किंग स्थल

Tue, 22 Mar 2016 07:30 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Tue, 22 Mar 2016 07:30 PM IST
विज्ञापन
five new parking will be built in nahan
पार्किंग की व्यवस्था नहीं - फोटो : अमर उजाला

 नगर परिषद नाहन ने शहर में पांच नए पार्किंग स्थलों का चयन किया है, जिनमें पुलिस लाइन, बिरोजा फैक्टरी के समीप, वैटनरी हास्पिटल के सामने सहित दो अन्य स्थानों पर नगर परिषद भविष्य में पार्किंग का निर्माण करेगी।

विज्ञापन


नप की अध्यक्षा अनिता शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई पहली बैठक में निर्णय लिया गया कि चौगान मैदान एवं गुन्नूघाट में दो महिला शौचालयों का निर्माण करवाया जाएगा। चौगान महिला शौचालय का मामला पहले वार्ड-4 की पार्षद रेखा तोमर ने पुरजोर से उठाया था, जिस पर नप ने अपनी सहमति व्यक्त कर दी है। बैठक में कंपाउंड केस एवं दो दर्जन भवनों के नक्शे भी पास किए गए।
विज्ञापन


इसके अलावा नगर परिषद की वित्तीय कमेटी, डंपिंग साइट रेगुलेटरी कमेटी सहित तीन कमेटियों का गठन किया गया जिनमें तीन से लेकर पांच पार्षद लिए गए हैं। नप की बैठक में हाउस टैक्स को लेकर कोई चर्चा नहीं की गई। जबकि नप को लाखों रुपये हाउस टैक्स के रूप में लोगों से लेना है। इस बारे में किसी भी पार्षद ने कोई बहस नहीं की। बैठक में सभी 13 पार्षदों से उनके वार्डों के विकास कार्यों की पंचवर्षीय विकास योजना का प्रारूप जल्द नप को उपलब्ध करवाने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नप के उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, वरिष्ठ पार्षद योगेश गुप्ता, पार्षद रेखा तोमर, राकेश गर्ग, मधु अत्री, नीलम सैनी, श्यामा देवी, सरोजबाला, कपिल गर्ग, शुभम सैनी, हरप्रीत कौर, प्रदीप सहोत्रा सहित नप के कार्यकारी अधिकारी एसएस नेगी आदि मौजूद थे।

------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed