फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   five kg lpg cylinder to labourer

Sirmour News: जिले में प्रवासी मजदूरों को दे रहे 5 किग्रा. के वाणिज्य गैस सिलिंडर

Sat, 18 Apr 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
five kg lpg cylinder to labourer
- जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सिरमौर शमशेर सिंह ने दी जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में कार्यरत प्रवासी मजदूर जिनके पास स्थाई गैस कनेक्शन नहीं है उनकी सुविधा के लिए उन्हें 5 किलोग्राम के वाणिज्य गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह जानकारी जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सिरमौर शमशेर सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि इन सिलिंडरों की प्राप्ति के लिए प्रवासी मजदूर अपने कार्यक्षेत्र की निकटतम गैस एजेंसी के पास अपना आवेदन कर कसते हैं। इसके बाद उन्हें गैस सिलिंडर प्राप्त होगा। उन्होंने जिले में कार्यरत प्रवासी मजदूरों से अपील करते हुए कहा कि वह संबंधित गैस एजेंसी में संपर्क कर 5 किलोग्राम के वाणिज्य गैस सिलिंडर की मांग प्रस्तुत करें ताकि उपलब्धता के आधार पर उन्हें गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाए जा सकें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी भी कार्य दिवस में जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सिरमौर स्थित नाहन के दूरभाष नं0-01702-222558 सहित संबंधित गैस एजेंसियों के नंबर पर कॉल कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed