{"_id":"6a11b15b62df4382d9021de5","slug":"five-journalist-fighting-panchayat-election-nahan-news-c-177-1-ssml1030-179349-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पंचायतीराज चुनाव में इस बार पांवटा साहिब और शिलाई क्षेत्र में पांच पत्रकार भी आजमा रहे किस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पंचायतीराज चुनाव में इस बार पांवटा साहिब और शिलाई क्षेत्र में पांच पत्रकार भी आजमा रहे किस्मत
विज्ञापन
-जिला परिषद सदस्य, पंचायत प्रधान, बीडीसी और उप प्रधान पद के लिए प्रचार अभियान में जुटे हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे पंचायतीराज चुनाव में इस बार मीडिया से जुड़े पत्रकार भी राजनीति में किस्मत आजमा रहे हैं। पांवटा साहिब और शिलाई विधानसभा क्षेत्र में जिला परिषद सदस्य, बीडीसी सदस्य, पंचायत प्रधान और उपप्रधान आजकल प्रचार अभियान में लगे हैं।
बता दें कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र व पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की जिला परिषद सतौन वार्ड-6 सीट से एक सोशल मीडिया चैनल से जुड़े प्रेम वर्मा किस्मत आजमा रहे हैं। इस दिनों प्रचार अभियान में जुटे हैं, वहीं ग्राम पंचायत भरली-आगरो से प्रधान पद के लिए पत्रकार श्याम लाल पुंडीर मैदान में कूदे हैं। बढ़ाणा बीडीसी-सीट 4 से पत्रकार जय प्रकाश तोमर (जेपी) भी चुनावी दंगल में शह-मात के राजनीतिक सफर शुरू करने के लिए उतरे हैं।
उधर, शिलाई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिल्ला से एक दैनिक पत्र से बतौर पत्रकार कई वर्ष जुड़े रहे सुरेश ठाकुर प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे हैं। वहीं, ग्राम पंचायत माशू से मीडिया से जुड़े बलदेव चौहान उपप्रधान पद के लिए चुनावी दंगल में कूदे हैं। इतनी संख्या में दोनों विधानसभा क्षेत्र से पहली बार इतने पत्रकार राजनीति में अपनी नई शुरुआत करने के उद्देश्यों से चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन
संवाद