{"_id":"57aa180d4f1c1bb661ee562d","slug":"first-make-half-road-and-then-diclare-survey-wrong","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा सड़क बना दी, फिर सर्वे गलत करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा सड़क बना दी, फिर सर्वे गलत करार
अमर उजाला ब्यूरो सराहां (सिरमौर)।
Updated Tue, 09 Aug 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
road
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बागपशोग पंचायत में सड़क निर्माण में गड़बड़झाले की बू आ रही है। कथित तौर पर सड़क निर्माण के लिए चिन्हित की गई साइट को बाद में गलत ठहराया गया है। सड़क के लिए हुए सर्वे को गलत करार देते हुए सड़क का कार्य बीच में ही रोक दिया गया लेकिन सड़क निर्माण के लिए हुई कटिंग आदि के कार्य की एवज में 30 हजार रुपये का भुगतान कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार बागपशोग पंचायत के बरठिया गांव के लिए बीआरजीएफ के तहत संपर्क सड़क बननी थी जिसे पंचायत ने बना तो दिया, लेकिन बाद में सड़क के लिए हुए सर्वे को गलत ठहराया गया। हैरानी की बात यह है कि सड़क निर्माण के लिए 30 हजार रुपये का भुगतान भी कर दिया गया। गांव के ही माया राम शर्मा ने आरटीआई के तहत जब इसकी जानकारी ली तो इसका खुलासा हुआ। यह सड़क अभी तक पास नहीं हुई है। माया राम शर्मा ने बताया कि पंचायत ने उनकी जमीन भी सरकार के नाम करवाई है। जो सड़क सर्वे के बाद बनाई गई थी, वह भी पंचायत के माध्यम से बनाई गई है लेकिन उसके बाद भी सड़क पास नहीं हुई है। जबकि विभाग के द्वारा ही सर्वे किया गया था। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में जनहित याचिका दायर करेंगे।
विज्ञापन
उधर, बीडीओ पच्छाद सोनू गोयल ने बताया कि उन्होंने स्वयं मौके का मुआयना किया है। इस पूरे मामले की छानबीन की जाएगी। जो पैसे निकले हैं, उसकी रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन