फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   fire

पांवटा में लगी आग, हजारों का नुकसान

Fri, 21 Aug 2020 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
fire
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 12 मोगीनंद में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे वाशिंग मशीन और घर का अन्य सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों और अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। आगजनी से 25 से 40 हजार तक की क्षति बताई जा रही है। समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के रिहायशी मकानों को भी आग की चपेट में आने से खतरा पैदा हो सकता था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पांवटा के वार्ड-12 में मोगीनंद के पास शुक्रवार को आग की घटना हुई। स्थानीय निवासी कृपाल चंद के मकान में हरिपुरधार निवासी क्षेत्र निवासी सुमन राणा रहती है। शुक्रवार को मकान में अचानक शार्ट सर्किट हुआ जिसके बाद अचानक वाशिंग मशीन में आग भड़कने से कमरे में धुआं उठने लगा। आग की लपटे तेज उठने लगीं। मकान मालिक और आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया। दमकल वाहन मौके पर पहुंची, लेकिन गली तंग होने के कारण फायर वहन बीच में ही फंस गया। इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम और स्थानीय लोगों ने बाल्टियों व अन्य बर्तन से पानी आग पर फेंका। कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया गया। आगजनी से तब तक कमरे में रखी वाशिंग मशीन, बाल्टी और आसपास रखा सामान जल कर स्वाह हो गया। करीब 25 से 40 हजार तक से अधिक की क्षति हो चुकी थी।
विज्ञापन

उधर, अग्निशमन अधिकारी पांवटा साहिब केंद्र पातलियों सूरजपुर उपेंद्र सिंह शांडिल ने कहा कि स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया जिससे आसपास की करीब 15 लाख की संपत्ति आगजनी की चपेट में आने से बचा ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed