{"_id":"69f4a54a0f4716555a0ac63f","slug":"fire-in-truck-nahan-news-c-177-1-nhn1001-177686-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: चलते ट्रक में लगी आग, तीन लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: चलते ट्रक में लगी आग, तीन लाख का नुकसान
विज्ञापन
नाहन दोसड़का में आग लगने के दौरान ट्रक से निकाला गया सिलिंडर। स्रोत विभाग
एनएच-07 पर नाहन दोसड़का के समीप हादसा, दमकल दस्तों ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू
-हादसे के दौरान चार लोग थे ट्रक में सवार, सभी सुरक्षित
-टीम ने 30 लाख के नुकसान को बचाया, कालाअंब से पांवटा साहिब की तरफ जा रहा था ट्रक
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नेशनल हाईवे चंडीगढ़-देहरादून (एनएच-07) पर शुक्रवार सुबह नाहन दोसड़का के समीप एक चलते ट्रक में भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। हादसे के दौरान ट्रक में चालक सहित चार लोग सवार थे। जैसे ही आग लगी वह तुरंत बाहर निकल गए। इससे बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 5:35 बजे अग्निशमन केंद्र नाहन को सूचना मिली कि दोसड़का के पास एक ट्रक में आग लग गई है। सूचना मिलते ही विभाग के एलएफएम रमेश चंद की अगुवाई में टीम महज 6 मिनट के रिस्पांस टाइम में मौके पर पहुंच गई। इस दौरान तुरंत आग पर काबू पाकर करीब 30 लाख के नुकसान को बचा लिया गया। हालांकि आग से 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ट्रक का केबिन, टायर और इंजन की वायरिंग पूरी तरह जलकर राख हो गई है।
बचाई गई संपत्ति की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। ट्रक में एक एलपीजी सिलेंडर भी मौजूद था, जिसे समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा विस्फोट होने से बच गया। बताया जा रहा है कि उधमपुर की कंपनी का यह ट्रक कालाअंब की एक पेपर मिल से कोयले की राख लेकर पावटा साहिब स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री जा रहा था। स्टेशन फायर ऑफिसर नाहन राम कुमार शर्मा ने पुष्टि की है।