फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Fire in the forests of Sirmaur, Forest Department, Fire Department, Paonta Sahib

Sirmour News: आग से दहक रहे सिरमौर के जंगल, 116 जगह आगे से 1400 हेक्टेयर भूमि की वन संपदा राख

Thu, 30 May 2024 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fire in the forests of Sirmaur, Forest Department, Fire Department, Paonta Sahib
-कुल 14 लाख का नुकसान, दो दिन में ही दर्जनों घटनाएं आई सामने, आग पर काबू पाने में स्थानीय लोगों का मिल रहा बहुत कम सहयोग, विभाग ने लिया कड़ा निर्णय, सहयोग न करने वाली पंचायतों में टीडी की लकड़ी का नहीं दिया जाएगा लाभ
विज्ञापन


धर्म सिंह तोमर

नाहन (सिरमौर)। जिले में लगातार बढ़ती गर्मी जंगलों पर भारी पड़ रही है। लंबे समय से बारिश न होने और सूखा बढ़ने से जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। आलम यह है कि सिरमौर में लगभग हर उपमंडल में जंगल आग से दहकते नजर आ रहे हैं। सबसे अधिक नुकसान जिले के राजगढ़ उपमंडल में बताया जा रहा है। वहीं, वनों में सामने आ रही आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए आसपास के लोगों का विभाग को कम ही सहयोग मिल रहा है। ऐसे में विभाग ने सहयोग न करने वाली पंचायतों के लोगों को टीडी के तहत दी जाने वाली लकड़ी का लाभ न देने का निर्णय लिया है। वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभी तक सिरमौर जिले में कुल 116 घटनाएं जंगलों में आग की सामने आ चुकी हैं, यदि कुछ दिनों में बारिश नहीं होती तो इन घटनाओं में इजाफा हो सकता है। अभी तक जंगलों में आग से करीब 1400 हेक्टेयर भूमि की वन संपदा राख हो चुकी है। इसमें सरकारी और निजी भूमि दोनों शामिल हैं। आग की इन घटनाओं से करीब 14 लाख रुपये का नुकसान अभी तक आंका जा चुका है। बीते दो दिन की ही बात करें तो जिला मुख्यालय नाहन और आसपास के क्षेत्रों में आग लगने की एक दर्जन के करीब घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसमें कौलांवालाभूड़ क्षेत्र में बांस के जंगल, बागथन के पानवा में शीहॉट के समीप जंगल में, हेलिपेड के समीप, बिरोजा फैक्टरी के समीप रास्तों के आसपास, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के समीप जंगल में, शिवपुरी के समीप, विलाराउंड के अलावा अन्य कई क्षेत्र शामिल हैं। वीरवार को भी ये जंगल आग से दहकते रहे और वन विभाग की टीमें आग पर काबू पाने में जुटी रहीं। जंगलों में आग से क्षेत्र में तापमान में भी काफी बढ़ोतरी सामने आई है।
विज्ञापन


वन विभाग के साथ जुटा है अग्निशमन विभाग

जंगलों मे आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए वन विभाग की टीमें दिन-रात लगी हैं। इसी कड़ी में वन विभाग के साथ अग्निशमन विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है। जंगलों में जहां तक विभाग के वाहन पहुंच रहे हैं, वहां तक आग पर काबू पाने को लेकर पूरा काम किया जा रहा है। वीरवार को भी अग्निशमन विभाग की तीन-चार गाड़ियां जंगलों में आग पर काबू पाने के लिए मौके पर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सहयोग न करने वाली पंचायतों को नहीं दिया जाएगा टीड़ी की लकड़ी का लाभ

वनों में सामने आ रही आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए आसपास के लोगों का विभाग को कम ही सहयोग मिल रहा है। विभाग की मानें तो जब आग लोगों के घरों तक पहुंचना शुरू कर दे, तब कहीं जाकर लोग विभाग का साथ देते हैं। सबसे अधिक दिक्कत तब आती है, जब आसपास के जंगलों में अलग-अलग आग की घटनाएं सामने आती हैं। ऐसे में अब विभाग ने सहयोग न करने वाली पंचायतों के लोगों को टीडी के तहत दी जाने वाली लकड़ी का लाभ न देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा विभाग की ओर से जंगलों में आग लगने के मामलों मेंं दो शिकायतें पुलिस में भी दर्ज करवाई हैं ताकि आग लगाने वालों पर कार्रवाई हो सके।

विभाग की टीमें आग पर काबू पाने में जुटीं

जिला में वनों की आग की करीब 116 घटनाएं सामने आई हैं, वहां 1400 हेक्टेयर भूमि में करीब 14 लाख का नुकसान हुआ है। विभाग की टीमें लगातार आग पर काबू पाने में जुटी हैं। आग पर काबू पाने के लिए आसपास के लोगों का कम ही सहयोग मिल रहा है, ऐसे में निर्णय लिया गया है कि सहयोग न करने वाले लोगों को टीडी की लकड़ी का लाभ नहीं दिया जाएगा।

-वसंत किरण, अरण्यपाल वन विभाग सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed