{"_id":"67ea7cc3ceea93c01c087688","slug":"fire-in-shop-in-jama-masjid-nahan-news-c-177-1-nhn1003-146995-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: चाय की दुकान में लगी आग, युवकों की मुस्तैदी से टला हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: चाय की दुकान में लगी आग, युवकों की मुस्तैदी से टला हादसा
विज्ञापन
चाय की दुकान में लगी आग, युवकों की मुस्तैदी से टला हादसा
दुकान मालिक ने आग बुझाने वाले युवाओं का जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शहर के कच्चा टैंक में रविवार मध्यरात्रि एक चाय की दुकान में आग लग गई लेकिन मौके पर युवकों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग को बुझा दिया।
जानकारी के अनुसार कच्चा टैंक में जामा मस्जिद में मौजूद चाय की दुकान में अचानक किसी कारण आग लग गई। इस दौरान दुकान के शटर में से धुआं निकलने लगा। मौके पर वहां मौजूद युवकों में वसीम अकरम, शहजाद, आरिफ ने दुकान के मालिक को सूचना देने व अनुमति के बाद दुकान का ताला तोड़ा। इसके बाद उन्होंने आग बुझानी शुरू की।
इस दौरान जामा मस्जिद के इमाम अब्दुल राउफ ने भी आग बुझाने में युवकों की सहायता की। युवकों ने मौके पर बिजली का मुख्य स्विच बंद किया। उधर गैस सिलिंडर भी दुकान से बाहर निकाले गए।
चाय की दुकान करने वाले तपेंद्र सिंह ने युवकों का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि युवकों की वजह से एक बड़ा हादसा हाेने से टला है। उन्होंने बताया कि इस हादसे में उसे कोई नुकसान नहीं हुआ है।