{"_id":"60db5db48ebc3ec3b054ff5c","slug":"fire-in-plywood-industry-in-kalaambh-nahan-news-sml3752569161","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाई बोर्ड बनाने वाली कंपनी में आग लगी, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाई बोर्ड बनाने वाली कंपनी में आग लगी, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाअंब (सिरमौर)। मंगलवार को औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के एक प्लाई उद्योग में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। कालाअंब-सढौरा रोड पर स्थित मैट्रो डेकोरेटिव कंपनी की प्लाई बोर्ड बनाने वाली एक मशीन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने आग बुझाने की भरसक कोशिश की लेकिन मशीन सहित मशीन के पास रखा रॉ-मैटेरियल और अन्य सामान आग की लपटों से घिर गया। इसी बीच कालाअंब स्थित अग्निशमन चौकी को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन कर्मचारी प्रशामक जोगिंद्र सिंह, जगत सिंह, गृहरक्षक सुखदर्शन सिंह, चालक दिनेश कुमार और दीपेश कुमार फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत आग पर काबू पा लिया। इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जबकि रॉ-मैटेरियल व मशीनरी सहित लाखों का नुकसान हो गया है। कंपनी के महाप्रबंधक डीके सिंह ने बताया कि करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सही नुकसान का आकलन करने पर ही पता चल पाएगा।
उधर फायर चौकी कालाअंब के प्रभारी जोगिंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आग पर एक घंटे में ही काबू पा लिया गया। करोड़ों की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया।
विज्ञापन
................