Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   fir on12 peoples in shilanj panchyat rajgarh

Sirmour News: पंचायत प्रधान, कर्मचारियों समेत 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Fri, 27 Jun 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
fir on12 peoples in shilanj panchyat rajgarh
एक्सक्लुसिव
विज्ञापन



पंचायत प्रधान, कर्मचारियों समेत 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
ग्राम पंचायत शिलांजी में 10 विकास कार्यों में अनियमितताओं का मामला, 99 लाख रुपये की गड़बड़ी, विजिलेंस की शिकायत पर हुई कार्रवाई
दो साल पहले लोगों ने पंचायत में विकास कार्यों में धांधली को लेकर की थी शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। ग्राम पंचायत शिलांजी में विकास कार्यों में अनियमितताएं पाए जाने के मामले में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो नाहन ने पंचायत प्रधान, सचिव, कनिष्ठ अभियंता, तकनीकी सहायक व वार्ड सदस्यों सहित एक दर्जन लोगों को नामजद करके पुलिस में प्राथमिकी दर्ज की है।

पंचायत में करीब दस कार्यों में अनियमितताओं का आरोप दो स्थानीय लोगों ने करीब दो वर्ष पूर्व लगाते हुए शिकायत की थी। इसकी छानबीन के बाद करीब 99 लाख रुपये का गबन होने की बात सामने आई है। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पंचायत प्रधान व सदस्यों के विरुद्ध कार्रवाई की अनुमति उपायुक्त सिरमौर व सरकारी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की अनुमति मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सिरमौर से अप्रैल माह में ली। इसके बाद एक दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है।
विज्ञापन


प्राथमिकी में पंचायत प्रधान, तत्कालीन सचिव, कनिष्ठ अभियंता व तकनीकी सहायक के अतिरिक्त पंचायत के कई सदस्य तथा निर्माण सामग्री देने वाले वेंडर सहित कुल 12 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता धंधडेल कनोग निवासी जोगेंद्र सिंह ने प्राथमिकी की प्रतिलिपि मीडिया को देते हुए बताया कि उसने और उनके गांव के लक्ष्मी सिंह ने करीब दो वर्ष पूर्व एक शिकायत उपायुक्त सिरमौर व खंड विकास अधिकारी को की थी, लेकिन उचित कार्रवाई न होने के चलते उन्हें न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा। न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद उचित छानबीन हुई, जिसमें लाखों रुपयों के घोटाले की पुष्टि हुई है।
उन्होंने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो नाहन से मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है ताकि दोषियों को उचित सजा मिले और अन्य लोग ऐसे घोटाले करने से बाज आएं।

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ओर से प्राथमिकी दर्ज किए जाने से न केवल पंचायत प्रधान, सदस्य व वेंडर, बल्कि विकास खंड राजगढ़ के कई कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं।


उधर, पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की तरफ से 12 के करीब लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर को जांच का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed