{"_id":"673f20f31b6edb23610dfcf6","slug":"finance-jagrukta-camp-in-trilokpur-nahan-news-c-177-1-ssml1028-137156-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: त्रिलोकपुर गांव में ग्रामीणों को छोटी-छोटी बचत करने पर किया प्रोत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: त्रिलोकपुर गांव में ग्रामीणों को छोटी-छोटी बचत करने पर किया प्रोत्साहित
विज्ञापन
सचित्र--
त्रिलोकपुर गांव में ग्रामीणों को बचत करने के लिए किया प्रोत्साहित
राज्य सहकारी बैंक की त्रिलोकपुर शाखा ने नाबार्ड के सौजन्य से लगाया शिविर
ग्रामीणों को दी बैंक योजनाओं की जानकारी, ऑनलाइन फ्रॉड पर किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। त्रिलोकपुर में वीरवार को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक ने नाबार्ड के सौजन्य से एक दिवसीय डिजिटल वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। शिविर में शाखा के वरिष्ठ कर्मचारी हरीश कुमार शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय महिलाओं और ग्रामीणों को अनावश्यक खर्चों को कम करके बचत करने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि भविष्य में मुसीबत के समय उनकी बचत काम आ सके।
उन्होंने भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा और अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा बैंक की विभिन्न बचत योजनाओं महिला सशक्तिकरण ऋण, सपनों का संचय (छात्रों के लिए), किसान क्रेडिट कार्ड, हिम स्वरोजगार क्रेडिट कार्ड, जेएलजी, एसएचजी, गृह ऋण और विभिन्न बीमा योजना की जानकारी दी गई।
हरीश कुमार शर्मा ने ग्रामीणों को डिजिटल बैंकिंग के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा स्थानीय लोगों को मोबाइल बैंकिंग और एटीएम संबंधित सावधानियां बरतने के बारे में भी सचेत किया। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में बैंक से जुड़ने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन
इस मौके पर पंचायत प्रधान रजनी, सचिव हंसराज, वार्ड सदस्य सुरेश कुमार, भूपेंदर, पूनम, सीमा शर्मा, नेहा, सुमन, ओम प्रकाश, रविश कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने भाग लिया।
-- -- संवाद