फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   fever increasing in kalaambh area

Sirmour News: औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में लोग बुखार, जकडऩ और दर्द की चपेट में

Tue, 31 Oct 2023 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
fever increasing in kalaambh area
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में लोग बुखार, जकड़न और दर्द की चपेट में
विज्ञापन

रोजाना आ रहे 100 मामले, कई लोग हरियाणा के अस्पतालों में भर्ती

बुखार ठीक होने के बाद भी नहीं जा रहा दर्द, चलना और फिरना भी दूभर

संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब और आसपास के इलाकों में मौसमी बुखार का प्रकोप बरकरार है। हालत ये है कि बुखार के ठीक होने के बाद भी पीड़ित लोग पैरों-टांगों की जकड़न और दर्द से जूझ रहे हैं।

कई लोगों को जकड़न और दर्द के साथ शरीर में सूजन का भी सामना करना पड़ रहा है। हालांकि चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि वायरल बुखार ठीक होने के बाद पीड़ित व्यक्ति को ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके लिए विशेष रूप से पौष्टिक आहार लेने की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन


उचित देखभाल के अभाव में रोगी को उक्त समस्याओं से उबरने के लिए काफी समय लग सकता है। बहरहाल, औद्योगिक क्षेत्र में इन दिनों रोजाना बुखार के सैकड़ों रोगी आ रहे हैं जो इधर-उधर से अपना उपचार कराने में जुटे हैं या फिर नारायणगढ़ (अंबाला) के अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। जानकारी के मुताबिक मोगीनंद क्षेत्र में 100 के करीब बुखार के रोगी हैं जो नाहन, कालाअंब और हरियाणा के नारायणगढ़ और रसूलपुर से उपचार करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाहन और नारायणगढ़ से उपचार करवा रहे संजय गुप्ता, अशोक कुमार, नरेश कुमार, भीष्म सिंह, पवन, बिट्टू, हंसराज चौहान ने बताया कि बुखार ठीक होने के बाद हाथ-पांव और टांगों में जकड़न और जोड़ों में दर्द की शिकायत बनी हुई है।


ऐसा पहली बार हो रहा है कि बुखार ठीक होने के बाद भी मरीज स्वस्थ नहीं हो रहा है। कई मरीज एक माह से भी अधिक वक्त से ठीक नहीं हो पा रहे।
उन्होंने बताया कि शरीर में भारी कमजोरी महसूस हो रही है। इसके चलते रोगी को चलने-फिरने में कठिनाई हो रही है।

कालाअंब स्थित कर्मचारी बीमा निगम (ईएसआईसी) औषधालय के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अंकुर राणा ने बताया कि वायरल बुखार के बाद शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है और डिहाइड्रेशन होने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है।

इसके लिए रोगी को पौष्टिक आहार और रसीले फलों का सेवन हितकर रहता है। पीड़ित व्यक्ति पानी ज्यादा पीयें। रोगी योग्य चिकित्सक से परामर्श भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed