फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   farmer demanded 5 lakhs muabja on behalf of 60 rupees

60 रुपये की बीमा किश्त पर 5 लाख मिले मुआवजा

Sun, 25 Sep 2016 11:11 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Sun, 25 Sep 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

नाहन(सिरमौर)। किसानों के अधिकारों व उनके संरक्षण को लेकर ग्राम पंचायत कोलर में भारतीय किसान यूनियन की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के प्रधान सरदार ओंकार सिंह ने की। बैठक में किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। जबकि प्रदेश किसान यूनियन के अध्यक्ष अधिवक्ता सुखदेव सिंह गिल विशेष अतिथि रहे। बैठक में केंद्र सरकार से मांग उठाई कि प्रत्येक किसान को 60 रुपये के वार्षिक बीमा किश्त पर किसान की साधारण मृत्यु होने पर पांच लाख रुपये की धनराशि दी जाए। यही नहीं किसान के बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए ब्याजमुक्त ऋण देने की व्यवस्था की जाए।

उन्होंने यह भी मांग की है कि किसानों को मकान बनाने हेतु चार फीसदी वार्षिक दर पर ऋण उपलब्ध करवाया जाएं। जिला प्रधान सरदार ओंकार सिंह ने प्रदेश में किसानों की समस्याओं व जंगली जानवरों द्वारा उनकी फसलों को होने वाले नुकसान का मुआवजा दिलवाए जाने, प्राकृतिक आपदा की स्थिति में किसानों के नुकसान की पर्याप्त भरपाई करवाने जाने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन


 राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए कि वह प्रत्येक राज्यों के मुख्यमंत्रियों को यह भी आदेश जारी करें कि हर राज्य के सीएम प्रदेश स्तर पर भारतीय किसान यूनियन की बैठक बुलाएं और उनकी समस्याओं का समाधान करें। प्रदेश इकाई ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष सरकारी कार्यालयों में किसानों द्वारा उठाई गई विभिन्न समस्याओं के समाधान को समयबद्ध सीमा में हल करवाए जाने की भी मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इस मौके पर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल सहित प्रदेश के कई जिलों के वरिष्ठ किसान यूनियन के पदाधिकारियों सहित राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन नसीम मोहम्मद दीदान, जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह, सरदार प्रीतम सिंह, यासीन, पूर्व प्रधान हरि सिंह, कैलाश चंद शर्मा, त्रिशला, मनमोहन सिंह, पांवटा मंडल प्रधान सरदार कमलजीत सिंह, सुनीता, राजाराम, कोलर के प्रधान अमर सिंह, लाल सिंह, देवेंद्र सिंह उपस्थित थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed