{"_id":"6ae48aee35fa14eead0b83b7","slug":"bank-jagrukta-sivir-in-shakholi-panchyat-nahan-news-c-177-1-ssml1028-192920-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाबार्ड के सौजन्य से नैनीधार बैंक शाखा ने लगाया वित्तीय जागरूकता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाबार्ड के सौजन्य से नैनीधार बैंक शाखा ने लगाया वित्तीय जागरूकता शिविर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की नैनीधार शाखा की ओर से राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सौजन्य से ग्राम थुंबाड़ी, ग्राम पंचायत शखोली में वित्तीय जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शाखा प्रबंधक धर्म सिंह धीमान की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी गई।
शिविर में ग्रामीणों को मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके अलावा गृह ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड और लघु उद्योगों एवं स्वरोजगार के लिए उपलब्ध ऋण सुविधाओं की जानकारी भी साझा की गई।
शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को वित्तीय रूप से जागरूक करना, बैंकिंग सेवाओं के प्रति उनकी समझ बढ़ाना और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न योजनाओं एवं बैंकिंग सुविधाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की।-- -- -- -
विज्ञापन
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की नैनीधार शाखा की ओर से राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सौजन्य से ग्राम थुंबाड़ी, ग्राम पंचायत शखोली में वित्तीय जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शाखा प्रबंधक धर्म सिंह धीमान की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी गई।
शिविर में ग्रामीणों को मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके अलावा गृह ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड और लघु उद्योगों एवं स्वरोजगार के लिए उपलब्ध ऋण सुविधाओं की जानकारी भी साझा की गई।
विज्ञापन
शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को वित्तीय रूप से जागरूक करना, बैंकिंग सेवाओं के प्रति उनकी समझ बढ़ाना और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न योजनाओं एवं बैंकिंग सुविधाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन