फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jagrukta sivir in tirmali dayad village dadhahu

Sirmour News: ग्रामीणों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की दी जानकारी

Sat, 31 Oct 2026 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
jagrukta sivir in tirmali dayad village dadhahu
राज्य सहकारी बैंक ने तिरमली दयाड़ में लगाया वित्तीय साक्षरता शिविर
विज्ञापन

शिविर में साइबर ठगी से बचाव के उपाय भी बताए

संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। राज्य सहकारी बैंक की ददाहू शाखा की ओर से शुक्रवार को धारटीधार क्षेत्र के तिरमली दयाड़ गांव में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को वित्तीय समावेशन और भारत सरकार की ओर से संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई।
शिविर की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक योगेश गुप्ता ने की। उन्होंने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और प्रधानमंत्री जनधन योजना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने इन योजनाओं के लाभ और पात्रता की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय भी बताए गए। शाखा प्रबंधक ने कहा कि डिजिटल लेनदेन के बढ़ते चलन के बीच लोगों को सतर्क रहना जरूरी है, ताकि वे अपनी मेहनत की कमाई को साइबर ठगों से सुरक्षित रख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बैंक कर्मचारी दीपक तोमर, महिला मंडल की सदस्य और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed