फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ankit sharma elected nsui state general secretary

Sirmour News: एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव बने गिरिपार के अंकित शर्मा

Sat, 31 Oct 2026 12:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
ankit sharma elected nsui state general secretary
एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अंकित शर्मा।
सचित्र--
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पुरुवाला (सिरमौर)। जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र की ग्राम पंचायत नघेता (आंजभोज) निवासी अंकित शर्मा ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के हिमाचल प्रदेश चुनाव में जीत दर्ज कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंकित शर्मा पुत्र श्याम लाल शर्मा बिजलवाण ने प्रदेश महासचिव पद पर 34 वोट हासिल कर जीत दर्ज की।

अंकित की इस उपलब्धि से नघेता पंचायत सहित पूरे आंजभोज क्षेत्र और जिला सिरमौर में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों और समर्थकों ने उन्हें इस सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन


अंकित शर्मा को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव मनीष ठाकुर का करीबी माना जाता है। छात्र राजनीति में सक्रिय अंकित की इस जीत को संगठन में उनकी सक्रियता और राजनीतिक सफर की महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकित शर्मा की सफलता से आंजभोज क्षेत्र के युवाओं में भी खासा उत्साह है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि वह प्रदेश स्तर पर छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के साथ ही संगठन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed