फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   cm statement on health center staff

भाजपा सरकार में अस्पतालों में था मात्र 35 प्रतिशत स्टाफ, 31 मार्च 2027 तक 70 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य : सुक्खू

Sat, 31 Oct 2026 12:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
cm statement on health center staff
- संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई स्कूल बनाने की घोषणा, प्रतिदिन 5000 लीटर क्षमता के मिल्क चिलिंग प्लांट पर विचार का आश्वासन
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री ने कहा, पूर्व भाजपा सरकार के समय अस्पतालों में उपलब्ध था केवल 35 प्रतिशत स्टाफ
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/नौहराधार। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार 31 मार्च 2027 तक स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ की उपलब्धता 70 प्रतिशत से अधिक करने के लिए प्रयासरत है। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में अस्पतालों में केवल 35 प्रतिशत स्टाफ उपलब्ध था। वर्तमान सरकार चिकित्सा महाविद्यालयों, क्षेत्रीय अस्पतालों, जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम से सिरमौर जिला के रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में 6.92 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण करने के बाद संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना है, ताकि लोगों को बेहतर उपचार के लिए प्रदेश से बाहर न जाना पड़े।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ शिक्षा सुविधाओं के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दे रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को घर के समीप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सीबीएसई स्कूल खोले जा रहे हैं। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संगड़ाह को सीबीएसई स्कूल बनाने की घोषणा की। साथ ही क्षेत्र में प्रतिदिन 5000 लीटर क्षमता का मिल्क चिलिंग प्लांट स्थापित करने के प्रस्ताव पर विचार करने का आश्वासन दिया।----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed