फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   fair starts in sirmour

Sirmour News: किचन शेड और सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए 2-2 लाख देने की घोषणा

Tue, 04 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
fair starts in sirmour
पंचायत नेहरटी भगोट के झिमीधार में विधायक ने शनोल मेले का किया शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। विकास खंड राजगढ़ की ग्राम पंचायत नेहरटी भगोट के झिमीधार में पारंपरिक शनोल मेले का शुभारंभ पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने किया। स्थानीय लोगों व मेला समिति ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। विधायक ने ग्राम पंचायत नेहरटी भगोट की सराहना करते हुए कहा कि पंचायत के लोगों ने निर्विरोध पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ बीडीसी सदस्य का भी चुनाव कर लोकतांत्रिक परंपराओं में एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

विधायक रीना कश्यप ने क्षेत्र के विकास एवं मेला समिति को प्रोत्साहित करने के लिए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने झिमीधार में किचन शेड निर्माण के लिए दो लाख रुपये, सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए दो लाख रुपये और ऐच्छिक निधि से 31 हजार रुपये मेला समिति को प्रदान करने की घोषणा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सरोज बाला, ग्राम पंचायत प्रधान, उपप्रधान, पंचायत प्रतिनिधि, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजगढ़ सुरेश वर्मा, पूर्व प्रधान हाब्बन रीना ठाकुर, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, मेला समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed