{"_id":"64da238e449c7f81fe09c3a4","slug":"eye-flu-cases-increasing-in-sirmaur-district-nahan-news-c-177-1-ssml1029-6003-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सिरमौर में आई फ्लू के बढ़ते मामलों को लेकर विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सिरमौर में आई फ्लू के बढ़ते मामलों को लेकर विभाग अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरमौर में आई फ्लू के बढ़ते मामलों को लेकर विभाग अलर्ट
मेडिकल कॉलेज समेत अन्य अस्पतालों में आंकड़ा 800 के पार
स्कूलों में प्रार्थना सभाओं में बच्चों को जागरूक करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में आंखों का संक्रमण (आई फ्लू) को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। विभाग की ओर से उपचार के साथ-साथ लोगों को जागरूक किया जा है। स्कूलों में भी प्रार्थना सभा में बच्चों को आई फ्लू से बचाव के बारे में बताया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से इस संबंध में जिला के शिक्षा उपनिदेशकों को पत्र देकर निर्देश दिए गए हैं। दरअसल, जिले में बीते एक हफ्ते से अधिक समय से आंखों के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अकेले मेडिकल कॉलेज में एक सप्ताह के दौरान 650 के करीब मामले आए हैं। इसके अलावा जिले के अन्य अस्पतालों में भी मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
हालांकि नेत्र विशेषज्ञों का कहना है कि आंखों के संक्रमण से ग्रसित मरीज एक सप्ताह में ठीक हो जाता है, क्योंकि इसके वायरस का असर एक सप्ताह तक ही रहता है। ऐसे में अब संक्रमण के मामलों में कमी आएगी। वहीं मेडिकल कॉलेज में संक्रमण के मामले ज्यादा होने से आंखों के ऑपरेशन भी नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
आंखों का संक्रमण आमतौर पर एक आंख से शुरू होता है और दूसरी आंख में फैल जाता है। बारिश की वजह से हवा द्वारा संक्रमण फैलाने वाले कीटाणु और जीवाणु बढ़ जाते हैं। आई फ्लू एक संक्रामक बीमारी है। यह संक्रमित सतह को छूकर ही फैलता है। इसलिए अगर आप किसी सतह को छूते हैं तो आंखों को छूने से पहले हाथों को अच्छी तरह साफ करें और बार-बार आंखों को छूने से बचें।
मेडिकल कॉलेज नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ. शालू गुप्ता ने बताया कि एक सप्ताह में 650 के करीब आई फ्लू के मामले आए हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमण फैलाने वाला वायरस एक सप्ताह में खत्म हो जाता है। ऐसे में अब संक्रमण के मामलों में कमी आएगी। उन्होंने बताया कि अपना तौलिया, कपड़े, चादर, चश्मे, आई मेकअप के सामान, आई ड्रॉप को अलग रखें। आंखों को कभी भी रगड़े नहीं, खुजली होने पर साफ पानी से छींटे मारकर साफ करें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि आई फ्लू को लेकर विभाग अलर्ट है। लोगों को उपचार के साथ-साथ जागरूक भी किया जा रहा है। स्कूलों में प्रार्थना सभा में बच्चों को जागरूक करने के लिए जिला शिक्षा उपनिदेशकों को निर्देश जारी किए गए हैं। संवाद