{"_id":"645f7e245f9cab543f01360e","slug":"extra-classes-provided-to-weak-students-in-moginand-school-nahan-news-c-177-1-ssml1029-114-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: मोगीनंद स्कूल में कमजोर बच्चों के लिए चल रहीं अतिरिक्त कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: मोगीनंद स्कूल में कमजोर बच्चों के लिए चल रहीं अतिरिक्त कक्षाएं
विज्ञापन
मोगीनंद स्कूल में विद्यार्थियों को सुधारात्मक कक्षा (रेमेडियल क्लास) में शिक्षण देतीं अध्यापिका
मोगीनंद स्कूल में कमजोर बच्चों के लिए चल रहीं अतिरिक्त कक्षाएं
सुधारात्मक शिक्षण की व्यवस्था के तहत प्रबंधन ने किया प्रावधान
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। शिक्षा के स्तर को उन्नत बनाने के प्रयासों के मद्देनजर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोगीनंद में सतत प्रयास किए जा रहे हैं। पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों के लिए सुधारात्मक शिक्षण की व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था के माध्यम से स्कूल में कमजोर बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं चलाई जा रहीं हैं।
इससे उन विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास को नई दिशा मिलेगी, जो सामान्य तौर पर कक्षा में अपने अन्य सहपाठियों की अपेक्षा पढ़ने-लिखने में कमजोर हैं। विद्यालय प्रबंधन ने इस दिशा में सतत प्रयास करते हुए छठी से आठवीं कक्षा तक 49 ऐसे विद्यार्थियों का चयन किया है जो पढ़ने-लिखने में कमजोर हैं। इनमें छठी कक्षा से 24, सातवीं कक्षा से 15 और आठवीं कक्षा से 10 विद्यार्थी शामिल किए गए हैं।
इन सभी विद्यार्थियों को विद्यालय के अध्यापक रोजाना अतिरिक्त सुधारात्मक कक्षाएं लगा कर शिक्षण दे रहे हैं ताकि ये विद्यार्थी भी पढ़ने-लिखने में अन्य विद्यार्थियों के समान हों। शिक्षा प्रणाली को उन्नत करके बेहतर बनाने की दिशा में ये सराहनीय कदम है। एसएमसी प्रधान फरजाना और सदस्य संजय गुप्ता, इस्लाम मोहम्मद, मदनमोहन, नरेश कुमार ने विद्यालय प्रबंधन के इस प्रयास की सराहना की है।
विज्ञापन
प्रधान फरजाना ने कहा कि मोगीनंद स्कूल के अध्यापक सजगतापूर्वक अपना दायित्व निभा रहे हैं। स्कूल प्रबंधन समिति हमेशा विद्यालय प्रशासन को अपना सहयोग देती रहेगी। उन्होंने कहा कि स्कूल में कई बच्चे ऐसे हैं, जो पढ़ाई में अन्य बच्चों की मुकाबले कमजोर हैं। स्कूल प्रबंधन के इस प्रयास से उन्हें काफी मदद मिलेगी।
स्कूल की प्रधानाचार्या शिभा खन्ना ने बताया कि रोजाना आधा घंटा सुधारात्मक कक्षाएं लगाई जा रही हैं। संवाद