फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Explained the importance of a balanced and nutritious diet.

Sirmour News: संतुलित और पौष्टिक आहार का महत्व बताया

Thu, 10 Sep 2026 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Explained the importance of a balanced and nutritious diet.
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कार्यशाला में लिया भाग
विज्ञापन

पांच घटकों पर काम कर बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य में सुधार पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। पोषण माह के तहत बाल विकास विभाग की ओर से नाहन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें 70 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यशाला में आंगनबाड़ी केंद्र हमारी जिम्मेदारी अभियान के तहत पांच प्रमुख घटकों पर काम करने की जानकारी दी गई। आहार विविधता, गर्म भोजन, सामुदायिक भागीदारी और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना समेत पोषण से जुड़े विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को जागरूक किया गया।
डॉ. ममता जैन ने संतुलित और पौष्टिक आहार का महत्व बताते हुए भोजन में विविधता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए आहार में सभी जरूरी पोषक तत्वों का संतुलित मात्रा में होना आवश्यक है। बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के लिए पौष्टिक एवं संतुलित आहार सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

बाल विकास विभाग के जिला परियोजना अधिकारी पवन कुमार ने कहा कि पोषण माह का उद्देश्य लोगों को संतुलित आहार और बेहतर पोषण के प्रति जागरूक करना है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर बच्चों और महिलाओं से सीधे जुड़ी हैं। ऐसे में पोषण संबंधी संदेश को घर-घर तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि पोषण माह के दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को पौष्टिक भोजन और आहार में विविधता के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed