फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   epfo workshop in kalaamb

Sirmour News: ईपीएफओ ने नियोक्ताओं को दी प्रोत्साहन योजना की जानकारी

Mon, 21 Jul 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
epfo workshop in kalaamb
ईपीएफओ ने नियोक्ताओं को दी प्रोत्साहन योजना की जानकारी
विज्ञापन

कालाअंब में ईएलआई योजना पर सेमिनार का हुआ आयोजन
रोजगार सृजन को मिलेगा बढ़ावा : राजकुमार ठाकुर
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) जिला कार्यालय नाहन ने सोमवार को कालाअंब में रोजगार सृजन से जुड़ी नई प्रोत्साहन योजना (ईएलआई) पर एक सेमिनार का आयोजन किया। इस योजना का उद्देश्य देशभर में रोजगार क्षमता, सामाजिक सुरक्षा और संगठित क्षेत्र में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना रहा।
इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब की 41 प्रमुख औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सेमिनार में प्रवर्तन अधिकारी सिरमौर राजकुमार ठाकुर ने बताया कि ईएलआई योजना के अंतर्गत ऐसे नए कर्मचारियों को जो पहली बार ईपीएफओ में पंजीकृत हो रहे हैं और जिनका वेतन 15,000 रुपये प्रतिमाह तक है, उन्हें सरकार की ओर से दो किश्तों में अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह प्रोत्साहन अधिकतम एक लाख रुपये तक के मासिक वेतन वाले कर्मचारियों के लिए लागू होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए नियोक्ताओं को अपने सभी कर्मचारियों के यूएएन नंबर को सक्रिय करना और उनकी केवाईसी विवरण को तत्काल प्रभाव से अनुमोदित करना आवश्यक है। ईपीएफ अधिनियम 1952 के तहत यह नियोक्ताओं की कानूनी जिम्मेदारी है कि वे अपने सभी कर्मचारियों की यूएएन और केवाईसी को पूर्ण रूप से अनुमोदित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहरहाल, प्रवर्तन अधिकारी ने सभी प्रतिष्ठानों से आह्वान किया कि वे योजना की शर्तों का पालन करते हुए अपने कर्मचारियों को अधिकतम लाभ प्रदान करें और संगठित क्षेत्र में रोजगार सृजन को बढ़ावा दें। इस दौरान उद्योग विभाग के सदस्य सचिव गुरुप्यारा राम डोगरा सहित अन्य स्टाफ और उद्यमी भी उपस्थित रहे।
---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed