Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Environmental challenges will be resolved through modern technologies: Experts

आधुनिक तकनीकों से हल होंगी पर्यावरणीय चुनौतियां : विशेषज्ञ

Fri, 06 Nov 2026 07:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Fri, 06 Nov 2026 07:08 AM IST
विज्ञापन
Environmental challenges will be resolved through modern technologies: Experts
पांवटा साहिब कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में उपस्थित विशेषज्ञ और अन्य। -स्रोत: आयोजक
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब के भूगोल विभाग द्वारा आयोजित सप्ताहिक राष्ट्रीय बहुविषयक कार्यशाला संपन्न हो गई। सतत विकास के लिए भू-स्थानिक तकनीकें, भौगोलिक चिंतन एवं स्थानिक प्रतिरूपण विषय पर आयोजित कार्यशाला में विशेषज्ञों ने कहा कि आधुनिक तकनीकों और डिजिटल मैपिंग के प्रभावी उपयोग से वर्तमान दौर की पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान निकाला जा सकता है।
विज्ञापन

कार्यशाला में देश भर से करीब 260 विद्यार्थियों, शोधार्थियों और प्राध्यापकों ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से भाग लिया। तकनीकी सत्रों में विभिन्न राज्यों के भूगोलवेत्ताओं ने प्रतिभागियों के साथ आधुनिक शोध अनुभव साझा किए। विशेषज्ञों ने आधुनिक भू-स्थानिक तकनीकों, सतत विकास, जलागम प्रबंधन, पर्यावरणीय नियतिवाद और समकालीन भौगोलिक चिंतन पर विस्तार से व्याख्यान दिए। साथ ही जल स्रोतों के संरक्षण और प्राकृतिक आपदाओं की रोकथाम में भौगोलिक तकनीकों की उपयोगिता समझाई।
विज्ञापन

सत्रों में रोहड़ू के भू-सूचना विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. अजय चांजटा, रेवेन्शॉ विश्वविद्यालय कटक के डॉ. मल्लिकार्जुन मिश्रा, राजकीय महाविद्यालय अर्की के डॉ. अमित शोष्टा और संगड़ाह कॉलेज के डॉ. धन देव शर्मा ने विचार रखे। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की डॉ. सीमा चौधरी, डॉ. नरेंद्र पंघाल, डॉ. अंजन डेका तथा हिप्पा शिमला के डॉ. ख्याल चंद ने तकनीकी प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान दौर में भूगोल केवल भौतिक व मानवीय परिवेश के अध्ययन तक सीमित नहीं है। आधुनिक तकनीकों के समन्वय से सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण और संसाधन प्रबंधन में इसका दायरा काफी बढ़ चुका है। कार्यशाला का सफल आयोजन संयोजक प्रो. विम्मी रानी, आयोजक सचिव लेफ्टिनेंट संदीप शर्मा और प्रो. कमलेश शर्मा के समन्वय से पूरा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed