फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   employees demanded new pension benefit

सरकारी कर्मचारी की सेवाकाल के दौरान मौत पर मिले पुरानी पेंशन का लाभ

Tue, 27 Jul 2021 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
employees demanded new pension benefit
विधायक रीना कश्यप को ज्ञापन सौंपता न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : NAHAN
राजगढ़ (सिरमौर)। न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ राजगढ़ खंड का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष प्रवीण शर्मा की अध्यक्षता में विधायक रीना कश्यप से उनके निवास स्थान पर मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान केंद्र सरकार की 2009 की अधिसूचना को लागू करने की मांग की गई है जिसमें सरकारी कर्मचारी की सेवाकाल के दौरान मृत्यु होने या पूर्ण अपंगता की स्थिति में उसके परिवार को पुरानी पेंशन योजना का लाभ प्रदान करने संबंधी जिक्र किया गया है। इस अधिसूचना को प्रदेश सरकार जल्द लागू करे।
विज्ञापन

प्रवीण शर्मा ने कहा कि कोरोना के कारण बहुत से कर्मचारियों की सेवाकाल के दौरान मृत्यु हुई है। उनके परिवार की स्थिति बहुत दयनीय है। अगर यह अधिसूचना जारी हो जाती है तो इन कर्मचारियों के परिवार को कुछ आर्थिक मदद मिल पाएगी। उन्होंनेे बताया कि केंद्र सरकार 2009 से अपने कर्मचारियों की सेवा के दौरान मौत पर परिवार को पेंशन दे रही है। संघ ने आशा व्यक्त की कि विधायक उनकी इस मांग को मानसून सत्र में उठाएगी और इसका समर्थन करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर कोषाध्यक्ष विपुल दानी, एसडीओ संदीप चौहान, प्रधानाचार्या आईटीआई नवीन, विक्रम ठाकुर, नरेंद्र, गोपाल, प्रवीण, रणदीप ठाकुर, प्रतिभा चौहान, रुचि कश्यप, अजय, घनश्याम, विवेक, सूर्या, विनोद, जोगिंद्र, श्यामानंद शर्मा, जगदीश शीतल, नरेंद्र, दिनेश, रविंद्र, विजेंद्र, बाबूराम, अनिल, काकूराम, रोहित, अभिषेक और प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed