फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   employees demand

जेसीसी की बैठक न बुलाए जाने पर भड़का पेंशनर संघ

Sun, 12 Sep 2021 11:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
employees demand
नाहन में पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ की जिला स्तरीय बैठक में मौजूद सदस्य। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। मुख्यमंत्री से चार साल पहले मिले आश्वासन के बाद भी जेसीसी की बैठक आयोजित न होने पर जिलेभर के पेंशनर भड़क गए हैं। संघ के पदाधिकारियों ने 6 प्रतिशत के डीए को भी कर्मचारियों एवं पेंशनरों के साथ एक भद्दा मजाक करार दिया है।
विज्ञापन

नाहन में जिला सिरमौर पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई जिसमें जिला प्रधान रामस्वरूप चौहान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। बैठक में पेंशनरों की मांगों और समस्याओं पर गहन मंथन किया गया। इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी भंग करके नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया जिसमें लगातार पांचवीं बार रामस्वरूप चौहान को जिला प्रधान नियुक्त किया गया। जबकि रविंद्र ठाकुर को महासचिव और धनवीर सिंह ठाकुर को संयुक्त सचिव की जिम्मेवारी दी गई।
विज्ञापन

जबकि रविदत्त शर्मा को कोषाध्यक्ष, नीना कौशिक और दौलत राम को उपप्रधान बनाया गया। कार्यकारिणी गठन के बाद वक्ताओं ने इस बात पर गहरा रोष प्रकट किया कि मुख्यमंत्री चार साल बाद भी जेसीसी की बैठक बुलाने में असमर्थ रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने संघ का राज्य स्तरीय सम्मेलन जो कि चार साल पहले सुंदरनगर में हुआ था उसमें जेसीसी की बैठक बुलाने की बात कही थी जिसे करवाने में मुख्यमंत्री पूरी तरह से नाकाम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने सरकार की ओर से मिले 6 प्रतिशत डीए को भी कर्मचारियों एवं पेंशनरों के साथ भद्दा मजाक करार दिया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने कर्मियों को रिवाइज्ड पे स्केल में 11 प्रतिशत का डीए दिया है। बैठक में सरकार से पेंशन विसंगतियां दूर करने, मासिक चिकित्सा भत्ता चार सौ की जगह हजार करने की मांग की। वक्ताओं ने सरकार से पुरानी पेंशन योजना भी अविलंब बहाल करने की मांग की। इस अवसर पर ओपी सरीन, अशोक विक्रम, प्रो. अमर सिंह चौहान, अनिल ठाकुर, नसीम दीदान, डॉ. सुरेश जोशी, डीआर अत्री सहित जिलेभर से आए पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed