{"_id":"66c094429f8b538f6603f5ea","slug":"electricity-problem-in-dhartidhaar-nahan-news-c-177-1-ssml1028-130429-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: धारटीधार क्षेत्र में गहराया बिजली का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: धारटीधार क्षेत्र में गहराया बिजली का संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारटीधार क्षेत्र में गहराया बिजली का संकट
क्षेत्र के उपभोक्ताओं को दिन में छह घंटे ही मिल रही बिजली
आधा दर्जन पंचायतों के लोग झेल रहे परेशानी, कामकाज भी बुरी तरह से प्रभावित
योगेंद्र अग्रवाल
ददाहू (सिरमौर)। धारटीधार क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायतों के लोग बिजली की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों को दिन भर में मात्र पांच से छह घंटे ही बिजली नसीब हो रही है। शेष समय में बिजली के बड़े-बड़े कट लग रहे हैं। इससे ग्रामीणों के सभी कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। बिजली विभाग के प्रति लोगों के मन में भारी रोष पैदा हो गया है।
यही नहीं यहां पर 33/11 केवी सबस्टेशन (विद्युत गृह) स्थापित करने की योजना भी ठंडे बस्ते में चली गई है। इसके लिए ग्रामीणों ने जमीन भी बिजली बोर्ड के नाम कर दी थी। इसके बावजूद भी धारटीधार क्षेत्र में बिजली की समस्या को दूर करने के लिए सब स्टेशन का निर्माण तक नहीं किया गया। इस वजह से क्षेत्र में बिजली का संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है।
भरोग बनेड़ी पंचायत की प्रधान अंजना शर्मा, बनेत हल्दवाडी पंचायत के प्रधान जतिन कुमार, कांडो कांसर पंचायत के रामलाल, कठवाडी बागड़त पंचायत के प्रधान राजेंद्र ठाकुर, बाढथल मंधाना पंचायत की प्रधान रक्षा, जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश, बीडीसी सदस्य वेद प्रकाश, रामेश्वर शर्मा, सतीश, दीपचंद व दीना देवी आदि दर्जनों ग्रामीणों ने बिजली की समस्या को लेकर गहरी चिंता जाहिर करते हुए बिजली बोर्ड के अधिकारियों पर धारटीधार क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि धारटीधार क्षेत्र में अभी तक सबस्टेशन को स्थापित नहीं किया जा सका है। जबकि ग्रामीण राम किशन ने मंधारा घाट में अपनी तीन बीघा जमीन को भी बिजली बोर्ड के नाम कर दिया है। इसके बाद भी समस्या जस की जस है।
बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता सुमित चौधरी ने बताया की बारिश के दौरान स्पेन लंबा होने के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है। समस्या को शीघ्र दूर कर लिया जाएगा। क्षेत्र के मंधारा घाट में 33/ 11 केवी का सबस्टेशन (जेई हैडक्वार्टर) स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है। इसे लेकर उच्च स्तर पर पत्राचार किया जा रहा है।
-- -- संवाद