फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   electricity

गिरिनगर पावर हाउस में बिजली उत्पादन ठप

Sun, 18 Aug 2019 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
electricity
ददाहू (सिरमौर)। क्षेत्र में शनिवार से लगातार हो रही बारिश के कारण जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं, गिरिनगर स्थित पावर हाउस में उत्पादन पूरी तरह से ठप हो गया है। भारी बारिश के कारण गिरि नगर में जलस्तर बढ़ने से जटोन बैराज में सिल्ट की मात्रा कई गुना बढ़ गई, जिससे शनिवार रात से ही दोनों टरबाइनों को बंद करना पड़ा। जटोन बैराज में दस गेटों को छह से सात फीट तक खुला रखा गया है। हालांकि, बरसात के दौरान विद्युुत उत्पादन शत-प्रतिशत 60 मेगावाट होने की पूरी उम्मीद थी। लेकिन, मशीनों के बंद रहने के कारण उत्पादन ठप होकर रह गया है। जटोन बैराज के सहायक अभियंता अमरजीत शर्मा ने बताया कि गिरि नगर में पानी का जलस्तर बढ़ने से सिल्ट का समावेश भी कई गुना अधिक बढ़ गया है। सिल्ट बाहर निकालने के लिए सभी 10 गेटों को खोला गया है। इसके चलते यहां मशीनों के बंद रहने के कारण उत्पादन पूरी तरह से ठप है। सिल्ट खत्म होते ही मशीनों को फिर से चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed