फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   electricity division nahan win cricket trophy

Sirmour News: विद्युत मंडल नाहन ने जीती लीजेंडस क्रिकेट कप की ट्राफी

Wed, 13 Nov 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
electricity division nahan win cricket trophy
कोलर में क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर विद्युत मंडल नाहन की टीम को ट्राफी प्रदान करते मुख्यात
सचित्र--(फोटो सहित)
विज्ञापन

विद्युत मंडल नाहन ने जीती लीजेंडस क्रिकेट कप की ट्राफी
अर्जुन भारद्वाज मैन ऑफ द सीरीज और सन्नी तोमर रहे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज
विद्युत बोर्ड की ओर से आयोजित की गई तीसरी क्रिकेट प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। विद्युत बोर्ड की ओर से आयोजित तीसरी क्रिकेट लीजेंडस कप की ट्राॅफी पर विद्युत मंडल नाहन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कब्जा जमाया। इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कोलर के खेल मैदान में खेला गया।
फाइनल मुकाबला विद्युत मंडल नाहन और वोल्टेज इलेवन पांवटा साहिब बीच खेला गया। इसमें विद्युत मंडल नाहन ने 21 रन से विरोधी टीम को मात देकर ट्राॅफी जीती। इस मैच को देखने के लिए मैदान में भारी भीड़ उमड़ी रही। इस प्रतियोगिता में सिरमौर वृत्त की आठ टीमों ने भाग लिया। अर्जुन भारद्वाज की कप्तानी में विद्युत मंडल नाहन ने पूरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में अर्जुन भारद्वाज ने तीन विकेट के साथ 31 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। जबकि दीपक भारद्वाज ने भी अमूल्य 22 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

इस मैच में दो ओवर में 9 रन देकर तीन विकेट लेने वाले रमन को मैच ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर अर्जुन भारद्वाज को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। अर्जुन ने 5 मैच में 56.33 की औसत से 169 रन बनाए। इसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं। सनी तोमर को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। सन्नी ने 4.70 की इकोनॉमी के साथ 9 विकेट हासिल किए। सभी प्रतिभागियों को एसई इंजीनियर दर्शन सिंह ठाकुर ने इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। अधिशासी अभियंता नाहन राहुल राणा ने भी सभी टीमों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed