फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Election result of Zila parishad, BDC to be announced today

जिला परिषद और बीडीसी के चुनाव नतीजे आज

Wed, 06 Jan 2016 06:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो, अमर उजाला/ नाहन (सिरमौर) Updated Wed, 06 Jan 2016 06:35 PM IST
विज्ञापन
Election result of Zila parishad, BDC to be announced today

सिरमौर जिला के सभी 17 जिला परिषद वार्डों तथा छह पंचायत समिति के 120 वार्डों की मतगणना का कार्य सात जनवरी को सुबह 8.30 बजे खंड विकास मुख्यालय नाहन, सराहां, संगड़ाह, राजगढ़, शिलाई एवं पांवटा में शुरू हो जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। उपायुक्त सिरमौर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायतीराज बीसी बडालिया ने वीरवार को मतगणना की समीक्षा के लिए आयोजित अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिला परिषद की कुल 17 सीटों के लिए कुल 62 प्रत्याशी तथा छह पंचायत समिति के लिए कुल 318 प्रत्याशियों ने चुनाव में भाग लिया। उन्होंने बताया कि पांवटा विकास खंड में छह जिप सीटों के लिए 30 उम्मीदवार, नाहन की तीन सीटों के लिए 12, राजगढ़ की दो सीटों के लिए पांच, पच्छाद की दो सीटों के लिए चार, संगड़ाह की दो सीटों के लिए दो और शिलाई की दो सीटों के लिए सात प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा।
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि कि छह पंचायत समितियों के 120 वार्डों के चुनाव  के लिए कुल 318 प्रत्याशियों ने चुनाव में भाग लिया। पांवटा पंचायत समिति में 40 सीटों के लिए 131 उम्मीदवार, नाहन पंचायत समिति की 18 सीटों के लिए 56, राजगढ़ पंचायत समिति की 15 सीटों के लिए 39, पच्छाद पंचायत समिति की 15 सीटों के लिए 43, संगड़ाह पंचायत समिति की 17 सीटों में से नौ निर्विरोध और शेष आठ सीटों के लिए 23 प्रत्याशी मैदान में उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिलाई की 15 सीटों में से चार निर्विरोध और शेष 11 सीटों के लिए 26 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पंचायत समिति का चुनाव परिणाम घोषित करने के लिए संबधित क्षेत्र के तहसीलदार को निर्वाचन अधिकारी प्राधिकृत किया गया है। जिला परिषद सदस्यों की मतगणना का कार्य उपमंडल मजिस्ट्रेट की देखरेख में किया जाएगा। जिप सदस्यों का परिणाम उपायुक्त घोषित करेंगे।

वीडियो कांफ्रेसिंग से एसडीएम को निर्देश

उपायुक्त बीडी बडालिया ने मतगणना में तैनात सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह कार्य राज्य चुनाव आयोग के तय मापदंडों के अनुसार किया जाए। मतगणना कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त मनमोहन शर्मा, एसडीएम नाहन टाशी संडूप, जिला पंचायत अधिकारी सुभाष अत्रि, परियोजना अधिकारी डीआरडीए विवेक शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। इसके बाद उपायुक्त ने विडियो कांफ्रेसिंग से खंड मुख्यालय पर मतगणना में तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


ये हैं जिला परिषद के 17 वार्ड

कांडो भटनोल, ग्वाली, भंगाणी, बद्रीपुर, कालाअंब, नौहराधार, नारग, ददाहू, शिलांजी, देवठी मंझगांव, संगड़ाह, शिल्ला, बाग पशोग, कमरऊ, बनकला, माजरा, रामपुर भारापुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed