फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   election

कोर्ट के फैसले के बाद मिले चुनाव चिन्ह

Sun, 27 Dec 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमौर Updated Sun, 27 Dec 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
election
ददाहू (सिरमौर)। उच्च न्यायालय के आदेशों के चलते रेणुका निर्वाचन क्षेत्र के कोटी धीमान वार्ड पर अब बीडीसी का चुनाव करवाया जाएगा।
विज्ञापन


बीती 18 दिसंबर को तहसीलदार एवं उपमंडल संगड़ाह के निर्वाचन अधिकारी की ओर से एक नामांकन पत्र रद्द कर दिए जाने के कारण इस वार्ड को निर्विरोध घोषित कर दिया था।

नामांकन पत्र रद्द हुए उम्मीदवार सोहन सिंह तोमर ने इस मामले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। इसके चलते 24 दिसंबर को हाईकोर्ट ने नामांकन पत्र वैद्य करार देते हुए प्रत्याशी सोहन सिंह को चुनाव लड़ने की इजाजत दे दी। सोहन सिंह ने 26 दिसंबर को हाईकोर्ट के आदेशों को उपमंडल निर्वाचन अधिकारी को सौंपा, जहां से उसे चुनाव लड़ने के लिए चुनाव चिन्ह प्रदान किया गया।
विज्ञापन


इसी प्रकार बीडीसी के गेहल वार्ड से दिनेश कुमार के नामांकन पत्र को भी उच्च न्यायालय ने सही ठहराते हुए चुनाव लड़ने के आदेश प्रदान किए। गेहल में बीडीसी के लिए अब तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। उधर, संगड़ाह के तहसीलदार चेतन चौहान ने आदेश मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह प्रदान कर चुनाव के लिए वैद्य किया गया है। अब संगड़ाह ब्लॉक की 10 सीटों पर बीडीसी चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed