फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   election

सिरमौर में 303669 मतदाता डालेंगे वोट : डीसी

Sun, 27 Dec 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमौर Updated Sun, 27 Dec 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
election
नाहन (सिरमौर)। जिले में त्रिस्तरीय पंचायतीराज प्रणाली के चुनाव में कुल 303669 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 161308 पुरुष मतदाता और 142361 महिला मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन


यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया ने यहां जारी बयान में दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने बताया कि यह गौरव का विषय है कि सिरमौर की 30 पंचायतों में निर्विरोध पदाधिकारियों को चुनकर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि नाहन विकास खंड की 34 पंचायतों में कुल 46055 मतदाता हैं, जिनमें 23877 पुरुष और 22178 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार पच्छाद की 30 पंचायतों में कुल 34263 मतदाता हैं, जिनमें 17737 पुरुष और 16526 महिला मतदाता हैं। पांवटा की 64 पंचायतों में कुल 105858 मतदाता हैं, जिनमें 56847 पुरुष और 49011 महिला मतदाता हैं। राजगढ़ ब्लॉक की कुल तीस पंचायतों में 29692 मतदाता हैं, जिनमें 15390 पुरुष और 14302 महिला मतदाता हैं। संगड़ाह विकास खंड की कुल 41 पंचायतों में कुल 42104 मतदाता हैं, जिनमें 22014 पुरुष और 20090 महिला मतदाता हैं। शिलाई विकास खंड की 29 पंचायतों में कुल 37697 मतदाता हैं, जिनमें 21239 पुरुष और 16458 महिला मतदाता हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि जिले में त्रिस्तरीय पंचायतीराज प्रणाली के चुनाव तीन चरणों में करवाए जाएंगे। इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि जिले की कुल 228 पंचायतों में कुल 1504 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसमें 475 संवेदनशील और 77 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान की गई है।
बाक्स...
228 पंचायतों में तीन चरणों में होगा चुनाव
प्रथम चरण के दौरान 1 जनवरी को जिले की 78 पंचायतों के 538 मतदान केंद्रों में मतदान होगा। दूसरे चरण के दौरान 3 जनवरी को 76 पंचायतों के 500 मतदान केंद्र पर और तीसरे चरण के दौरान 5 जनवरी को 74 पंचायतों के 466 मतदान केंद्रों पर चुनाव करवाए जाएंगे।
बाक्स...    
बीडीसी और जिप की मतगणना सात जनवरी को
पंचायत प्रधान, उप-प्रधान एवं सदस्य की मतगणना संबंधित पंचायत मुख्यालय पर मतदान के बाद की जाएगी। इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध कर दिए गए हैं। पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के मतों की गिनती का कार्य संबंधित विकास खंड कार्यालयों पर 7 जनवरी को होगा।

बाक्स...
करीब नौ हजार कर्मचारी लेंगे चुनाव प्रक्रिया में भाग
प्रथम चरण में सुरक्षा बल सहित 3228 कर्मचारी, दूसरे चरण में तीन हजार और तीसरे एवं अंतिम चरण में 2796 मतदान कर्मचारी तैनात किए जाएंगे, जिन्हें दो चरणों में चुनावी पूर्वाभ्यास करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed