फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   eight crore rupees properity destroyed in jungles of sirmaur district with in 14 days

दहकने लगे सिरमौर के जंगल, वन संपदा और पर्यावरण को नुकसान

Tue, 14 Jun 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
eight crore rupees properity destroyed  in jungles of sirmaur district with in 14 days
नाहन के विक्रमबाग में एक बगीचे में लगी आग पर काबू पाते दमकल विभाग के कर्मी। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के जंगलों में आग के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जून माह में अब तक आग की 50 के करीब घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ये सिर्फ वही मामले हैं, जिसकी शिकायत अग्निशमन विभाग के पास पहुंची और विभाग ने तुरंत कार्रवाई कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जिले में गर्मी बढ़ने के साथ आग के मामलों में भी इजाफा होने लगा है। इससे न केवल वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है। हालांकि आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग, अग्निशमन विभाग समेत गठित की गई टीमें काफी अलर्ट हैं लेकिन कई बार आग पर काबू पाना काफी जोखिम भरा भी साबित हो रहा है।
विज्ञापन

इन दिनों नाहन शहर के आसपास जंगलों की आग के मामले सामने आ रहे हैं। स्थिति यह है कि अग्निशमन विभाग को शिकायत मिलते ही दूसरी आग की दूसरी घटना की सूचना भी साथ मिल रही है। अग्निशमन विभाग के पास दर्ज मामलों के अनुसार 14 दिन के भीतर जंगलों की आग के साथ-साथ उद्योगों और एक ट्रक में रखी दवाइयों में आग से आठ करोड़ के करीब नुकसान आंका गया है। जबकि दमकल विभाग ने इन घटनाओं पर काबू पाते वक्त 51.43 करोड़ रुपये की संपत्ति भी बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अग्निशमन केंद्र नाहन की रिपोर्ट के मुताबिक जून माह में मंगलवार तक आग की 26 घटनाएं सामने आईं। इन घटनाओं से 1,80,500 रुपये का नुकसान आंका गया है। जबकि, 3.10 करोड़ रुपये की संपत्ति बचाई। सभी घटनाएं नाहन के आसपास के जंगलों में लगी आग की हैं।
इसी तरह पांवटा साहिब दमकल केंद्र से जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार अबतक 12 मामले सामने आए। 6.02 करोड़ का नुकसान हुआ और 36.09 करोड़ की संपत्ति बचाई। कालाअंब क्षेत्र में 10 मामले सामने आए। 43,100 रुपये का नुकसान हुआ और 12.23 करोड़ की संपत्ति बचाई। इनमें उद्योग समेत वनों में लगी आग की घटनाएं शामिल हैं।

जिला अग्निशमन अधिकारी रामकुमार ने बताया कि प्रतिदिन आग की घटनाएं बढ़ रही हैं। विभाग को सूचना मिलते ही आग पर तुरंत काबू पाया जा रहा है।

विक्रम बाग में जंगल में भड़की आग पर काबू पाने का प्रयास करते दमकल विभाग नाहन के कर्मचारी। संवाद

विक्रम बाग में जंगल में भड़की आग पर काबू पाने का प्रयास करते दमकल विभाग नाहन के कर्मचारी। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed