फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Effigy of Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar burnt in Rajgarh.

Sirmour News: राजगढ़ में फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला

Fri, 09 Oct 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Fri, 09 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Effigy of Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar burnt in Rajgarh.
राजगढ़ में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकते कांग्रेंसी। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन

कांग्रेस नेता जीआर मुसाफिर की अगुवाई में किया गया विरोध प्रदर्शन

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली उठ रहे गंभीर सवाल : मुसाफिर

संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर पच्छाद कांग्रेस कमेटी ने राजगढ़ में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विश्राम गृह से पुराने बस स्टैंड तक रोष रैली निकाली और चुनाव आयोग व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका गया।
रैली के बाद प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जीआर मुसाफिर ने मीडिया से बातचीत में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करना चुनाव आयोग की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। यदि संस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं तो उन्हें गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

मुसाफिर ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और विपक्षी गठबंधन के नेताओं की ओर से चुनाव आयोग के खिलाफ किए गए विरोध प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने के प्रयासों का कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि राजगढ़ का प्रदर्शन केवल शुरुआत है और आने वाले समय में इस मुद्दे को जनता के बीच और मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह केवल कांग्रेस की लड़ाई नहीं, बल्कि मतदाताओं के अधिकारों और लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोगों के विश्वास से जुड़ा मुद्दा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed