फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   education system in sirmaur

शिक्षकों के रिक्त पद 10 दिन में नहीं भरे तो होगा उग्र आंदोलन

Sat, 04 Sep 2021 12:32 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
education system in sirmaur
सिरमौर जिला के हरिपुरधार कॉलेज में स्टाफ की कमी को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते एबीवीपी के क - फोटो : NAHAN
हरिपुरधार (सिरमौर)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सिरमौर दौरे के बीच डिग्री कॉलेज हरिपुरधार में एबीवीपी ने जोरदार प्रदर्शन किया। हरिपुरधार कॉलेज में स्टाफ की भारी कमी से खफा एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने सरकार को सभी खाली पद भरने के लिए 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने सरकार को चेताया कि यदि फिर भी इस ओर सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। बाजार में चक्का जाम किया जाएगा। सरकार के खिलाफ धरने प्रदर्शन तेज कर दिए जाएंगे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बताया कि जब से हरिपुरधार में कॉलेज खुला है तबसे कभी भी यहां पर पूरा स्टाफ नहीं भेजा गया। अब हालत यह हो गई है कि कॉलेज में बच्चों को पढ़ाने के लिए मात्र चार ही प्राध्यापक बचे हैं।
विज्ञापन

हिंदी, अंग्रेजी और कॉमर्स आदि मुख्य विषयों के अलावा कई पद पिछले दो वर्षों से खाली पड़े हैं। भारी संख्या में प्राध्यापकों के पद खाली होने से छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। पिछले एक वर्ष में 50 से अधिक छात्र-छात्राएं इस कॉलेज को छोड़ कर नाहन और सोलन आदि कॉलेजों में दाखिला ले चुके हैं। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बताया कि करीब एक महीना पहले सरकार की ओर से हरिपुरधार कॉलेज में चार शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर भेजने की भी बात कही गई थी लेकिन अभी तक यहां पर एक भी नए शिक्षक ने ज्वाइन नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी हरिपुरधार कॉलेज इकाई के अध्यक्ष नीरज और सचिव अक्षत शर्मा ने कहा कि कॉलेज में पिछले दो वर्षों से प्राचार्य समेत भारी संख्या में शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं जिसके कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई पूरी तरह से बाधित हो रही है। 50 से अधिक विद्यार्थी इस कॉलेज को छोड़ कर दूसरे कॉलेजों में चले गए हैं।

छात्र नेताओं ने कहा कि उन्होंने सरकार को कॉलेज में खाली पड़े पदों को भरने के लिए 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है। यदि इस बीच भीतर खाली पदों को नहीं भरा गया तो सरकार के खिलाफ एबीवीपी उग्र आंदोलन शुरू करेंगी। बता दें कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सराहां और शिलाई में एक दिवसीय दौरे पर रहे। इस बीच हरिपुरधार में एबीवीपी ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर बाजार में रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed