फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   education

नाहन कॉलेज में आज से शुरू होंगे प्रथम वर्ष के लिए दाखिले

Mon, 13 Jul 2020 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
education
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में मंगलवार से प्रथम वर्ष के दाखिले शुरू होंगे। इसके साथ-साथ द्वितीय और तृतीय वर्ष के प्रवेश लेने वाले छात्रों को भी रोल ऑन आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। सरकार की ओर से कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया शुरू करने के आदेशों के बाद सोमवार को कुछ स्टाफ कॉलेज पहुंचा।
विज्ञापन

इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार भारद्वाज ने स्टाफ सदस्यों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंगलवार से दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए प्राध्यापकों की कमेटी गठित कर दी है। छात्रों की दाखिला प्रक्रिया के दौरान हर कमेटी के तीन सदस्य उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वेबसाइट पर फार्म उपलब्ध करवा दिया है। कोई भी छात्र वेबसाइट पर जाकर फार्म डाउनलोड कर दस्तावेजों के साथ डाक के जरिये कॉलेज भेज सकता है। कहा कि जिन छात्रों के पास ऑनलाइन फार्म भरने की सुविधा संभव नहीं है वह कॉलेज में आकर भी प्रवेश ले सकता है। इसके लिए कॉलेज की ओर से गठित कमेटी छात्रों की मदद करेगी। उन्होंने कहा कि कमेटी के फोन नंबर भी सार्वजनिक किए जा रहे हैं। कोई भी छात्र अथवा अभिभावक फोन पर भी दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में दाखिले के लिए आने वाले छात्रों व अभिभावकों को सामाजिक दूरी के साथ रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। स्टाफ को भी कॉलेज पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed