फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   education in sirmaur

सर्वर डाउन, सिरमौर में नहीं हो पाई पीटीएम

Sun, 06 Jun 2021 12:09 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
education in sirmaur
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में गूगल मीट और जूम ऐप का सर्वर डाउन होने के कारण शनिवार को होने वाली अध्यापक-अभिभावकों की ऑनलाइन बैठक में व्यवधान उत्पन्न हुआ। अभिभावक पीटीएम के लिए ऑनलाइन जुड़ने का प्रयास करते रहे लेकिन वह जुड़ नहीं पाए। हालांकि दोपहर बाद कई स्कूलों की बैठकें शुरू हुईं।
विज्ञापन

सर्वर डाउन होने की वजह से पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर होने वाली ऑनलाइन प्रतियोगिताएं भी नहीं हो पाई। वहीं, स्कूलों की कक्षाएं भी संचालित नहीं हो पाई। हालांकि, समग्र शिक्षा अभियान के तहत बनाए गए ऑनलाइन लिंक के माध्यम से क्विज स्पर्धा को जरूर आयोजन किया गया। व्हाट्स ऐप पर भेजे गए लिंक पर बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन

पांच जून राज्यभर में ई पीटीएम का आयोजन किया जाना है। इसके लिए चार दिन निर्धारित किए गए हैं। बैठक में अभिभावकों की ओर से मिलने वाले सुझाव सरकार तक पहुंचाने के बाद आगामी फैसला लिया जाएगा। इसमें ऑनलाइन पढ़ाई के साथ स्कूल खोलने संबंधी सुझाव भी लिए जाएंगे। शनिवार को सुबह न तो जूम ऐप चल पाया और न ही गूगल मीट।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी वजह से कई स्कूलों में यह बैठकें नहीं हो पाई। हालांकि कुछ स्कूलों ने दोपहर के बाद सर्वर चलने पर इसका आयोजन किया। इसके अलावा शिक्षा विभाग की ओर से बनाए गए पोर्टल का लिंक भेजकर अभिभावकों से ई-पीटीएम से जुड़ा फार्म भी भरवाया गया जिसमें शिक्षा के संदर्भ में कई सवालों के जवाब और सुझाव लिए गए।

शिक्षा उप निदेशक उच्च दया राम और प्रारंभिक उप निदेशक कर्म चंद ने बताया कि पीटीएम के लिए चार दिन का समय दिया गया है। आठ को इसकी फाइनल रिपोर्ट भेजी जानी है। तब तक सभी स्कूलों में इसका आयोजन कर लिया जाएगा। कुछ में हो भी गया है। शिक्षा विभाग की ओर से भेजे गए अपने लिंक से भी कई अभिभावक ऑनलाइन जुड़े।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed