फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   education in nahan

राज्यों में चला ‘एक पेड़ मेरे स्कूल’ के नाम अभियान

Wed, 11 Aug 2021 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
education in nahan
सिरमौर जिला के नाहन में राज्यों स्कूल में एक पेड़ स्कूल के नाम.., अभियान का शुभारंभ करते शिक्षक एवं - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। राजकीय उच्च पाठशाला राज्यों में ‘एक पेड़ मेरे स्कूल के नाम..’, कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। स्कूल के कार्यवाहक मुख्य अध्यापक इंद्र सिंह ने स्कूल परिसर में एक पौधा लगाकर इस अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

बता दें कि हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद शिमला के सौजन्य से जिला सिरमौर के 250 ईको क्लब स्कूल में इस कार्यक्रम आयोजन कर रहे हैं। इस कड़ी में राज्यों स्कूल में ईको क्लब अरूणोदय की ओर से इसका आयोजन किया गया। कार्यवाहक मुख्य अध्यापक इंद्र सिंह ने मौजूद विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि पौधे लगाकर ही हम अपने कर्तव्य से मुक्त नहीं हो जाते, बल्कि उनकी बच्चों की तरह देखरेख भी जरूरी है। जब भी मौका मिले, सभी को पेड़ लगाने चाहिए और उनकी पूरी देखभाल भी करनी चाहिए।
विज्ञापन

ईको क्लब के प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि पर्यावरण को शुद्घ रखने के लिए पौधे लगाना जरूरी है। इससे न केवल ऑक्सीजन की कमी दूर होगी, बल्कि भूस्खलन के खतरे से भी आसानी से निपटा जा सकता है। इस मौके पर स्कूल परिसर और साथ लगते क्षेत्र में आंवला, अमरूद, अनार जैसे पौधे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कार्यवाहक मुख्य अध्यापक इंद्र सिंह, ईको क्लब के प्रभारी राजेश कुमार, दीपक कुमार, अतुल शर्मा, पूजा भगत, कृष्ण दत्त शर्मा, बाली राम, पूर्ण चौहान, सेवादार मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed