{"_id":"6ae9e3afe07e1f1c280ae48f","slug":"dungal-pratiyogita-in-bhantawali-nahan-news-c-177-1-ssml1030-193286-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: भाटांवाली में 5 और 6 नवंबर को सजेगा विशाल दंगल, दूर-दराज से पहुंचेंगे पहलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: भाटांवाली में 5 और 6 नवंबर को सजेगा विशाल दंगल, दूर-दराज से पहुंचेंगे पहलवान
विज्ञापन
-लखदाता पीर महाराज और बाबा सिद्ध चानो की विशेष पूजा-अर्चना के साथ शुरू होगा धार्मिक आयोजन
- हर तीसरे साल आयोजित होती है कुश्ती की परंपरा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब की भाटांवाली पंचायत में 5 और 6 नवंबर को दो दिवसीय विशाल दंगल-छींज का आयोजन किया जाएगा। पंचायत घर भाटांवाली के समीप होने वाले इस आयोजन में स्थानीय सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से पहलवान दमखम दिखाने पहुंचेंगे। दंगल से पहले ग्राम भाटांवाली में लखदाता पीर महाराज एवं बाबा श्री सिद्ध चानो की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कुश्ती प्रतियोगिताएं शुरू होंगी।
दंगल कमेटी की बैठक में आयोजन की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई। कमेटी के सदस्य नंबरदार एवं पूर्व प्रधान अजमेर सिंह राठौर, राजकुमार, सीताराम, पवन चौधरी, मेहर सिंह और मीडिया प्रभारी धर्मवीर सिंह राठौर ने बताया कि बुजुर्गों के अनुसार यह धार्मिक दंगल हर तीसरे वर्ष बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया जाता है। इस बार 5 और 6 नवंबर को दोपहर दो बजे से कुश्ती मुकाबले शुरू होंगे। उन्होंने बताया कि कुश्ती में दंगल कमेटी और रेफरी का निर्णय अंतिम होगा। कमेटी ने सभी पहलवानों से अनुशासन और शांति बनाए रखते हुए मुकाबलों में भाग लेने की अपील की है।
--
टमक और ढोल बजाने की सदियों पुरानी परंपरा
मीडिया प्रभारी धर्मवीर सिंह राठौर ने बताया कि धार्मिक आयोजन में सबसे पहले लखदाता पीर महाराज और बाबा जी को प्राचीन विधि-विधान के अनुसार गुड़, चूरी और हलवे का भोग लगाया जाता है। इसके साथ ही विशेष वाद्य यंत्र टमक की धूप-दीप से पूजा की जाती है। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्र में रात्रि के समय घर-घर जाकर टमक और ढोल बजाए जाते हैं। स्थानीय मान्यता के अनुसार टमक और ढोल की गूंज को शुभ एवं खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह धार्मिक आयोजन विशेष रूप से पशुधन, मवेशियों और समस्त मानवता की सुख-शांति के लिए किया जाता है। ग्रामीणों की प्राचीन मान्यता है कि टमक और ढोल-नगाड़ों की आवाज जहां तक पहुंचती है, वहां तक सुख-शांति और खुशहाली बनी रहती है तथा बुरी शक्तियां दूर रहती हैं।
दंगल कमेटी ने समस्त ग्रामवासियों से आयोजन में सहयोग और उचित योगदान देने की अपील की है। साथ ही विशेष रूप से युवाओं से इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन से जुड़ने का आह्वान किया है, ताकि आने वाली पीढ़ियों तक क्षेत्र की प्राचीन परंपराएं कायम रह सकें।-- --
विज्ञापन
- हर तीसरे साल आयोजित होती है कुश्ती की परंपरा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब की भाटांवाली पंचायत में 5 और 6 नवंबर को दो दिवसीय विशाल दंगल-छींज का आयोजन किया जाएगा। पंचायत घर भाटांवाली के समीप होने वाले इस आयोजन में स्थानीय सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से पहलवान दमखम दिखाने पहुंचेंगे। दंगल से पहले ग्राम भाटांवाली में लखदाता पीर महाराज एवं बाबा श्री सिद्ध चानो की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कुश्ती प्रतियोगिताएं शुरू होंगी।
दंगल कमेटी की बैठक में आयोजन की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई। कमेटी के सदस्य नंबरदार एवं पूर्व प्रधान अजमेर सिंह राठौर, राजकुमार, सीताराम, पवन चौधरी, मेहर सिंह और मीडिया प्रभारी धर्मवीर सिंह राठौर ने बताया कि बुजुर्गों के अनुसार यह धार्मिक दंगल हर तीसरे वर्ष बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया जाता है। इस बार 5 और 6 नवंबर को दोपहर दो बजे से कुश्ती मुकाबले शुरू होंगे। उन्होंने बताया कि कुश्ती में दंगल कमेटी और रेफरी का निर्णय अंतिम होगा। कमेटी ने सभी पहलवानों से अनुशासन और शांति बनाए रखते हुए मुकाबलों में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
टमक और ढोल बजाने की सदियों पुरानी परंपरा
मीडिया प्रभारी धर्मवीर सिंह राठौर ने बताया कि धार्मिक आयोजन में सबसे पहले लखदाता पीर महाराज और बाबा जी को प्राचीन विधि-विधान के अनुसार गुड़, चूरी और हलवे का भोग लगाया जाता है। इसके साथ ही विशेष वाद्य यंत्र टमक की धूप-दीप से पूजा की जाती है। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्र में रात्रि के समय घर-घर जाकर टमक और ढोल बजाए जाते हैं। स्थानीय मान्यता के अनुसार टमक और ढोल की गूंज को शुभ एवं खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह धार्मिक आयोजन विशेष रूप से पशुधन, मवेशियों और समस्त मानवता की सुख-शांति के लिए किया जाता है। ग्रामीणों की प्राचीन मान्यता है कि टमक और ढोल-नगाड़ों की आवाज जहां तक पहुंचती है, वहां तक सुख-शांति और खुशहाली बनी रहती है तथा बुरी शक्तियां दूर रहती हैं।
दंगल कमेटी ने समस्त ग्रामवासियों से आयोजन में सहयोग और उचित योगदान देने की अपील की है। साथ ही विशेष रूप से युवाओं से इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन से जुड़ने का आह्वान किया है, ताकि आने वाली पीढ़ियों तक क्षेत्र की प्राचीन परंपराएं कायम रह सकें।