फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   dr ys parmar jaynti celebrated in sirmaur

Sirmour News: जिला सिरमौर में याद किए हिमाचल निर्माता डा. यशवंत सिंह परमार

Fri, 04 Aug 2023 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
dr ys parmar jaynti celebrated in sirmaur
परमार जयंती पर बागथन स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विजेता छात्राओं को सम्मानित करतीं मुख्यातिथ
सचित्र-
विज्ञापन

जिला सिरमौर में याद किए हिमाचल निर्माता डाॅ. यशवंत सिंह परमार
जिला मुख्यालय नाहन समेत दूसरे क्षेत्रों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
दलगत राजनीति से ऊपर उठकर परमार के दिखाए मार्ग पर चलें : सोलंकी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/सराहां (सिरमौर)। हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार की 117वीं जयंती जिले भर में मनाई गई। इस दौरान कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
नाहन में विधायक अजय सोलंकी ने नाहन मालरोड स्थित डॉ. परमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन भेंट किए। इस दौरान अजय सोलंकी ने कहा कि हमें डॉ. परमार के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। हम सब को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर परमार द्वारा दिखाए गए मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर, कांग्रेस जिला महासचिव नरेंद्र तोमर, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष ज्ञान चंद चौधरी, राकेश गर्ग, पार्षदगण, कांग्रेस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हिमाचल निर्माता की जयंती पर डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बागथन में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। यहां छात्राओं ने बरसो रे मेघा बरसो.., जय जय देवा शिरगुला व जय माता रेणुका.., पर नृत्य किया। मोनिका ने परमार पर लिखा भाषण पेश किया। छात्राओं ने कुल्लू मनाली लगा मेला हो इंद्रा.., हो सुमित्रा मिलने आई.., यार नी मिलना दिलदार नहीं मिलना.., गोरा गोरा मुखड़ा देखा देखयों.., आदि गानों पर नृत्य किया।

इस दौरान स्कूल स्टाफ व छात्रों ने डाॅ. परमार को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेंद्र ठाकुर, बागथन पंचायत प्रधान सरोज बाला, एसएमसी प्रधान भूपेंद्र ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद

परमार जयंती पर बागथन स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विजेता छात्राओं को सम्मानित करतीं मुख्यातिथ

परमार जयंती पर बागथन स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विजेता छात्राओं को सम्मानित करतीं मुख्यातिथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed