Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   dpe demand to govt.

हाल : हिमाचल प्रदेश के 600 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में डीपीई नहीं

Sun, 24 Aug 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
dpe demand to govt.

विज्ञापन
नई शिक्षा नीति के अनुसार हर स्कूल में शारीरिक शिक्षा अध्यापक होना जरूरी
पांच साल से शारीरिक शिक्षकों की न पदोन्नति और न ही हो रही भर्ती
शारीरिक शिक्षक संघ बोला, बिना शिक्षक खेल को कैसे तैयार होंगे बच्चे

पंकज तन्हा
नाहन (सिरमौर)। प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग एक ओर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए खेलों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दे रहा है, वहीं दूसरी ओर हैरानी की बात यह है कि बड़ी संख्या में स्कूलों में विद्यार्थियों को खेल की बारीकियां सिखाने वाले शिक्षक ही नहीं हैं।
पांच साल से शारीरिक शिक्षकों की स्कूलों में न तो भर्ती हुई है और न ही पदोन्नति ही हुई है। ऐसे में प्रदेश शारीरिक शिक्षक संघ ने सरकार और विभाग पर शारीरिक शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

प्रेस को जारी बयान में प्रदेश शारीरिक शिक्षक संघ की महासचिव रेखा ठाकुर, राज्य उप प्रधान वीर सिंह ठाकुर, जिला शारीरिक शिक्षक संघ प्रधान मायाराम कपूर, महासचिव पवन कुमार, कोषाध्यक्ष ईश्वर राणा व मीडिया प्रभारी नरेश शर्मा ने कहा कि सरकार ने सभी वर्गों के अध्यापकों के खाली पदों को भरने और उनकी पदोन्नति प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो सराहनीय कदम हैं लेकिन शारीरिक शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार क्यूं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पांच सालों से शारीरिक शिक्षकों की भर्ती और पदोन्नति दोनों ही नहीं हो रही है। यही नहीं प्रदेश के 200 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में डीपीई के पद रिक्त हैं। जबकि 400 से अधिक स्कूलों में डीपीई पद स्वीकृत ही नहीं हैं। ऐसे में 600 से अधिक वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में डीपीई नहीं हैं। ऐसे में जो विद्यार्थी शारीरिक विषय पढ़ने में रुचि रखते हैं, उनको यह विषय पढ़ने से वंचित होना पड़ रहा है। जबकि नई शिक्षा नीति में हर स्कूल में शारीरिक शिक्षक होना अनिवार्य किया गया है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग ने हाल ही में स्कूल के मुखियाओं को सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं कि दूसरे विषय के अध्यापक खेल प्रतियोगिताओं में नहीं जाएंगे। ऐसे में जबकि प्रदेशभर के स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों की कमी है और दूसरे शिक्षकों को खेल प्रतियोगिताओं में बच्चे ले जाने पर रोक लगा दी है। ऐसे में खेल प्रतियोगिताओं को सही ढंग से निपटाना भी चुनौती बन गया है। उन्होंने कहा कि जब शारीरिक शिक्षक ही स्कूलों में नहीं होंगे तो खेल प्रतियोगिताओं के लिए बच्चे कैसे तैयार होंगे।

संघ के पदाधिकारियों ने सरकार और विभाग से मांग की है कि स्कूलों में रिक्त पड़े डीपीई के पदों को भरा जाए और जिन स्कूलों में डीपीई के पद ही नहीं हैं, वहां पर यह पद स्वीकृत किए जाएं ताकि सही मायने में खेलों में प्रदेश को देश का सिरमौर बनाया जा सके।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed