फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   district pensioners union meeting in nahan

Sirmour News: न पेंशन पुनर्निर्धारण हुई और न ही मिल पाया एरियर

Sun, 05 May 2024 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
district pensioners union meeting in nahan
न पेंशन पुनर्निर्धारण हुई और न ही मिल पाया एरियर
विज्ञापन

सरकार के आदेश के बाद भी विभागाध्यक्षों के फैसला न लेने से हजारों पेंशनरों के मामले लटके
सिरमौर जिला पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ ने बैठक में निकाली भड़ास
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक संघ के अध्यक्ष रामस्वरूप चौहान की अध्यक्षता हुई। इसमें अध्यक्ष ने छह महीने की प्रगति रिपोर्ट सभा के पटल पर रखी। इसके बाद सदस्यों ने अपने ज्वलंत मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की और कई प्रस्ताव पारित किए। इससे पूर्व दिसंबर 2023 में दिवंगत हुए सभी सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में सदस्यों ने एरियर और महंगाई भत्ते दी दो किश्तों के लिए सरकार का आभार प्रकट किया।
सदस्यों ने सरकार ने लंबित पड़े चिकित्सा भत्ता बिलों के भुगतान के लिए बजट भी उपलब्ध करवाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह बिल लंबे समय से लंबित पड़े हुए हैं। बैठक में सरकार के वित्त विभाग की ओर से जनवरी 2016 से पूर्व सेवानिवृत्त कर्मियों की पेंशन 30-50 के फार्मूले के अंतर्गत पेंशन का पुनर्निर्धारण कर पेंशनर्स को तय एरियर का भुगतान करने का प्रस्ताव भी रखा गया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष रामस्वरूप चौहान ने कहा कि सरकार के इस आदेश में बिंदु संख्या 17 के अनुसार प्रत्येक विभाग के विभागाध्यक्षों को यह निर्देश दिया गया था कि वो स्वयं फैसला लेकर अपने विभाग के अंतर्गत 2016 के पूर्व सेवानिवृत्त हुए पेंशनर्स की सर्विस बुक समस्त दस्तावेजों सहित पूर्ण कर अकाउंटेंट जनरल ऑफिस शिमला को पेंशन पुनर्निर्धारण के लिए प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि संघ की ओर से अनेक बार स्मरण पत्र सरकार को प्रेषित किए गए लेकिन डेढ़ वर्ष बाद भी संबंधित विभागाध्यक्षों ने इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया है। इससे हजारों पेंशनर्स की पेंशन आदेश अनुसार न ही पुनर्निर्धारण हुई है न ही आज तक देय एरियर का भुगतान किया गया है। उन्होंने सरकार से पुरजोर अनुरोध किया कि इस संदर्भ में समस्त विभागाध्यक्षों को पुन: स्मरण पत्र जारी किया जाए। बैठक में पेंशनरों के लंबित पड़े 8 प्रतिशत महंगाई भत्ते को अविलंब जारी करने और हाल ही में दिए 4 प्रतिशत डीए का भुगतान भी जल्द करने की मांग की गई। इस अवसर पर संस्था के महासचिव आरपीएस ठाकुर, धनवीर ठाकुर, रविदत्त शर्मा, कैप्टन केएस पुंडीर, डीआर भारद्वाज, भरत अग्रवाल, भुवनेश्वरी देवी, मदन सिंह पंवार, भूषण शर्मा व हरिमोहन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed