फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   District Election Officer and Deputy Commissioner Sumit Khimta, Lok Sabha elections, inspection work completed

Sirmour News: उपायुक्त ने मतगणना हॉल और मीडिया सेंटर स्थल का किया निरीक्षण

Thu, 30 May 2024 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
District Election Officer and Deputy Commissioner Sumit Khimta, Lok Sabha elections, inspection work completed
नाहन कॉलेज में बने मतगणना हॉल व मीडिया सेंटर स्थल का निरीक्षण करते उपायुक्त सुमित खिमटा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नाहन (सिरमौर)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सुमित खिमटा ने वीरवार को डॉ. वाईएस परमार महाविद्यालय नाहन में सिरमौर जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना के लिए स्थापित किए गए मतगणना हॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को बिना किसी व्यवधान के मतगणना प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए और मतगणना स्थल पर चिह्नित मीडिया स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान प्रक्रिया के लिए रवाना हो रहीं पोलिंग टीमों का भी जायजा लिया। उपायुक्त ने लोकसभा चुनाव के लिए सहायक पीठासीन अधिकारी (एपीआरओ) नाहन नियुक्त किए राजगढ़ के कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी का हृदयघात होने से देहांत होने पर शोक व्यक्त किया और परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एलआर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक मित्तल, तहसीलदार निर्वाचन मोहेंद्र ठाकुर और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed