{"_id":"64f082f81f259b38ac0fa808","slug":"district-badminton-association-upset-over-parents-comments-nahan-news-c-177-1-ssml1028-7172-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: जिला बैडमिंटन संघ अभिभावकों की टिप्पणी पर उखड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: जिला बैडमिंटन संघ अभिभावकों की टिप्पणी पर उखड़ा
विज्ञापन
संघ ने अभिभावकों पर अभद्र व्यवहार के जड़े आरोप
बोले, सीसीटीवी में कैद है घटना, मामला भी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला बैडमिंटन संघ ने दो खिलाड़ियों के अभिभावकों के मीडिया और सोशल मीडिया पर संघ के खिलाफ की जा रही टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है।
नाहन में प्रेसवार्ता में प्रदेश सचिव रमेश ठाकुर और जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र हिंदुस्तानी ने कहा कि नाहन में छात्र वर्ग की अंडर-17 बैडमिंटन स्पर्धा के दौरान दो खिलाड़ियों के अभिभावकों ने मैच रेफरी, संघ के सदस्यों के साथ गाली-गलौज की थी। जब उनका बेटा मैच हारा तो दोनों ने विजेता खिलाड़ी के खिलाफ भद्दी टिप्पणी की। यहां तक संघ के एक सदस्य को बाहर मिलने पर जान से मारने की धमकी तक दी।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। संघ के पदाधिकारियों ने दोनों अभिभावकों के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया है। संघ ने अभिभावकों को पक्ष रखने को बुलाया था, वहां आकर भी दोनों ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद भी संघ ने उनके बच्चों को संघ से प्रतिबंधित नहीं किया। दोनों अभिभावकों को चेतावनी देकर शेष मैच खेलने दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब दोनों अभिभावक अपने बच्चे को राज्य स्तरीय अंडर-17, अंडर-15 के मिश्रित वर्ग में भेजने का संघ पर दबाव बना रहे हैं। उनका चयन दूसरी स्पर्धाओं के लिए हुआ है। जहां नियमानुसार उनको भेजा जा रहा है। कई दिनों से संघ के खिलाफ सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया में भ्रामक और झूठी जानकारी दे रहे हैं। संघ इस पर कड़ी आपत्ति जाहिर करता है।