फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Distribute sweaters to needy girl students

Sirmour News: जरूरतमंद छात्राओं को बांटे स्वेटर

Sat, 22 Nov 2025 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Distribute sweaters to needy girl students
पीएमश्री कन्या स्कूल पांवटा में विभिन्न स्पर्धाओं में विजेता छात्राएंप्रधानाचार्य व सत्य साईं स
एनसीसी कैडेट्स ने वंदे मातरम के 150 वर्ष पर दिया देशभक्ति का संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पीएमश्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब में एनसीसी कैडेट्स ने वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रणदेव शर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य दया भारद्वाज और सत्य साई संस्थान के सदस्य उपस्थित रहे। समारोह के दौरान जरूरतमंद छात्राओं को स्वेटर भी वितरित किए गए।
प्रधानाचार्य और खंड परियोजना अधिकारी एमआर वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को वंदे मातरम का इतिहास बताया और स्वतंत्रता संग्राम में पंडित बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित इस गीत के महत्व पर प्रकाश डाला। एनसीसी कैडेट्स ने ड्रिल कर अतिथियों को सलामी दी। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, अध्यापकों, विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम का उच्चारण करते हुए देश को नमन किया।
विज्ञापन

सत्य साई संस्थान के रणदेव शर्मा और दया भारद्वाज ने वंदे मातरम और एनसीसी का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भगवान सत्य साई बाबा का 100वां जन्मदिन इस वर्ष मनाया जा रहा है। इसके उपलक्ष्य में छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गए। आभा राणा के निर्देशन में एनसीसी कैडेट्स ने मनमोहक देशभक्ति गीत भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप प्रधानाचार्य पूनम खतवाल ने अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर सत्य साई संस्थान से नीतीश कुमार, एस धमीजा, इंद्रजीत सिंह सैनी और विद्यालय स्टाफ के सदस्य कांता शर्मा, रमेश चौहान, जेपी तोमर, भुवनेश्वरी तोमर, अर्चना शर्मा, राजुल ठाकुर और शांति वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed