फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   dhageda win kabaddhi match

Sirmour News: धारटीधार को हराकर धगेड़ा ने जीता कबड्डी का खिताब

Sun, 22 Oct 2023 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
dhageda win kabaddhi match
जमटा में दुर्गा अष्टमी मेले के दौरान कबड्डी  का लुत्फ उठाते लोग। संवाद
सचित्र
विज्ञापन

धारटीधार को हराकर धगेड़ा ने जीता कबड्डी का खिताब
स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में 46-33 अंकों से दी शिकस्त
दुर्गा अष्टमी पर जमटा में आयोजित मेले में हुईं खेल स्पर्धाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। दुर्गा अष्टमी के पावन मौके पर जमटा में आयोजित कबड्डी स्पर्धा का खिताब धगेड़ा ने धारटीधार टीम को हराकर अपने नाम किया। बेहद रोचक मुकाबले में धगेड़ा की टीम ने धारटीधार को 46-33 अंकों के अंतर से शिकस्त दी। इस दौरान खेल मैदान दर्शकों के खचाखच भरा रहा।
इससे पूर्व पहला सेमीफाइनल मुकाबमा धारटीधार और जमटा के बीच खेला गया, जिसमें धारटीधार ने जमटा को 63-39 अंकों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। जबकि दूसरा सेमीफाइनल धगेड़ा और सराहां के बीच हुआ। इस स्पर्धा में धगेड़ा ने सराहां को 37-27 अंकों से पराजित किया।
विज्ञापन

महामाया बालासुंदरी मंदिर के समीप बने खेल मैदान में आयोजित कबड्डी स्पर्धा में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया।
मेले में नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता व उपविजेता टीमों को भी सम्मानित किया।
इससे पूर्व उनका जमटा पहुंचने पर ढोल नगाड़ों की धुनों पर भव्य स्वागत किया गया।
...
विधायक सोलंकी ने की लाखों की घोषणाएं
इस मौके पर विधायक अजय सोलंकी ने लोगों को दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं और बधाई दीं। उन्होंने जमटा में मां बालासुंदरी मंदिर वाले मार्ग पर बनी कैनोपी के शेष कार्य को पूरा कराने लिए विधायक निधि से पांच लाख, जमटा स्कूल के कमरों के रखरखाव के लिए तीन लाख, स्कूल के लिए कबड्डी मैट उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नावनी (जमटा) पंचायत में शी-हॉट निर्माण की योजना अंतिम चरण में है। इसकी शेष औपचारिकताएं जल्द पूरी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सोलंकी ने यहां बनें कृषि विभाग के कार्यालय की खस्ताहालत सुधारने का भी मेला कमेटी को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इसका 11 लाख रुपये का प्राक्कलन तैयार किया गया है।

इस मौके पर मेला कमेटी के प्रधान जगदीश पुंडीर, सचिव राजेंद्र चौहान, कोषाध्यक्ष जगमोहन सिंह, दुर्गा युवा मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र मोहिल, बीडीसी सदस्य मान सिंह, नावणी पंचायत के पूर्व प्रधान नरेश ठाकुर, गोपाल सिंह, राम सिंह और मोहन सिंह ठाकुर समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

जमटा में दुर्गा अष्टमी मेले के दौरान कबड्डी  का लुत्फ उठाते लोग। संवाद

जमटा में दुर्गा अष्टमी मेले के दौरान कबड्डी  का लुत्फ उठाते लोग। संवाद

जमटा में दुर्गा अष्टमी मेले के दौरान कबड्डी  का लुत्फ उठाते लोग। संवाद

जमटा में दुर्गा अष्टमी मेले के दौरान कबड्डी  का लुत्फ उठाते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed